
उत्तराखंड और उत्तर प्रदेश की सबसे पहले खबरें जानने के लिए हमारे न्यूज़ ही चैनल. News Portal uk सब्सक्राइब जरूर करें ख़बरों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें – 9634912113,- 8057536955 न्यूज़ पोर्टल, उत्तराखंड के यूट्यूब चैनल में सभी विधान सभा स्तर पर संवाददाता\विज्ञापन संवाददाता, ब्यूरो चीफ की आवश्यकता है


रिपोटर – धर्मराज

स्थान -हरिद्वार

सिडकुल हरिद्वार उत्तराखंड मे राजा बिस्किट मजदूरों की गैर कानूनी गेट बंदी करने पर मजदूरों द्वारा राजा उद्योग के प्रबंधन को फैक्ट्री में घुसने नहीं दिया। और लगातार धरना प्रदर्शन किया गया।


प्रदर्शन में संयुक्त संघर्षशील ट्रेड यूनियन मोर्चा हरिद्वार के प्रतिनिधि, इंकलाबी मजदूर केन्द्र के पंकज कुमार कर्मचारी संघ सत्यम ऑटो के महिपाल सिंह फूड्स श्रमिक यूनियन आईटीसी के देवेंद्र सिंह प्रगतिशील महिला एकता केंद्र की हरिद्वार प्रभारी नीता द्वारा राजा के मजदूरों का सहयोग समर्थन किया गया।राजा बिस्किट मजदूर संगठन के प्रतिनिधि बृजेश कुमार ने कहा कि 4 साल से राजा प्रबंधन ने मजदूरों का ओवरटाइम का भुगतान नहीं किया है 2021 और 2022 का बोनस का भुगतान नहीं किया गया है इसके अलावा दिसंबर और जनवरी का मजदूरों का वेतन भी नहीं दिया गया है।मजदूर प्रतिनिधि बृजमोहन ने कहा कि राजा उद्योग प्रबंधन मजदूरों को भ्रमित कर रहा है

और एक नोटिस जिसे श्रम विभाग से फैक्ट्री बंदी की अनुमति लेने के लिए दिया गया था उसे फैक्ट्री गेट पर चिपका कर गुमराह कर रहे हैं।धरना प्रदर्शन में सोनम कविता, मैनपुरी सुनील समेत दर्जनों मजदूर उपस्थित रहे


