
उत्तराखंड और उत्तर प्रदेश की सबसे पहले खबरें जानने के लिए हमारे न्यूज़ ही चैनल. News Portal uk सब्सक्राइब जरूर करें ख़बरों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें – 9634912113,- 8057536955 न्यूज़ पोर्टल, उत्तराखंड के यूट्यूब चैनल में सभी विधान सभा स्तर पर संवाददाता\विज्ञापन संवाददाता, ब्यूरो चीफ की आवश्यकता है


रिपोटर -संजय कुंवर खुलारा

स्थान -जोशीमठ

जोशीमठ के उच्च हिमालई छेत्र में पश्चिमी विक्षोभ के बाद हुई बर्फबारी के बाद अब मौसम सुहावना हो चला है ऐसे में पर्यटक यहां की बर्फ से ढकी सुंदर वादियों का दीदार करने पहुंचने लगे है, देश की 10 खूबसूरत विंटर ट्रैकिंग डेस्टिनेशन में एक लॉर्ड कर्जन ट्रैक/कुंवारी पास गोरसों ट्रैक पर इन दिनों देश के कोने कोने से पथारोहियों का हुजूम उमड़ा हुआ है,


ट्रैकर जोशीमठ से ढाक तुगासी तक वाहन से होकर और तुगासी गांव से ट्रैकिंग करके गुलिंग कैम्प होकर सीधा बेस कैम्प खूलारा ट्रैक करके पहुंच रहे है,और बर्फ में ट्रेकिंग कैंपिंग के साथ खूबसूरत गढ़वाल हिमालय की वादियों का लुफ्त भी उठा रहे है,खुश गवार मौसम के चलते छेत्र में विंटर टूरिज्म के बढ़ने के आसार नजर आने लगे है जो पर्यटन कारोबारियों के लिए शुभ संकेत है


