सोमेश्वर के ईनाकोट के ग्रामीणों को सड़क का मिला मुआवजा, ग्रामीणों ने मंत्री रेखा आर्य का जताया आभार

सोमेश्वर के ईनाकोट के ग्रामीणों को सड़क का मिला मुआवजा, ग्रामीणों ने मंत्री रेखा आर्य का जताया आभार

उत्तराखंड और उत्तर प्रदेश की सबसे पहले खबरें जानने के लिए हमारे न्यूज़ ही चैनल. News Portal uk सब्सक्राइब जरूर करें ख़बरों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें – 9634912113,- 8057536955 न्यूज़ पोर्टल, उत्तराखंड के यूट्यूब चैनल में सभी विधान सभा स्तर पर संवाददाता\विज्ञापन संवाददाता, ब्यूरो चीफ की आवश्यकता है

रिपोर्टर-

स्थान-

अल्मोड़ा जिले के सोमेश्वर विधानसभा के ताकुला विकास खंड के ग्राम सभा ईनाकोट में सुनोली माफी लिंक रोड 3 करोड रूपए की लागत से बनाई गई है । मंगलवार को ताकुला मंडल अध्यक्ष प्रदीप नगरकोटी के नेतृत्व में राजस्व विभाग की टीम ने ग्राम सभा ईनाकोट के 11 परिवारों को 1 लाख 9हजार 44 रू की घनराशि का चेक वितरण किया गया।

ईनाकोट के ग्रामीण पिछले 10 वर्षों से सड़क मुआवजा की मांग कर रहे थे।ईनाकोट में सुनोली माफी लिंक के बनने से 55 परिवारों को सड़क सुविधा का लाभ मिलेगा। ईनाकोट के ग्रामीणों ने केबिनेट मंत्री रेखा आर्य, भाजपा मंडल अध्यक्ष ताकुला प्रदीप नगरकोटी का आभार जताया।इस मौके पर मंडल अध्यक्ष ताकुला प्रदीप नगरकोटी, कनिष्ठ प्रमुख प्रतिनिधि राजू नेगी , ईनाकोट आदि गांव के ग्रामीण, राजस्व विभाग कर्मी मौजूद थे।