गांधी परिवार पर की गई गणेश जोशी की टिप्पणी पर कांग्रेस ने नाराजगी जताई फूका पुतला

गांधी परिवार पर की गई गणेश जोशी की टिप्पणी पर कांग्रेस ने नाराजगी जताई फूका पुतला

उत्तराखंड और उत्तर प्रदेश की सबसे पहले खबरें जानने के लिए हमारे न्यूज़ ही चैनल. News Portal uk सब्सक्राइब जरूर करें ख़बरों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें – 9634912113,- 8057536955 न्यूज़ पोर्टल, उत्तराखंड के यूट्यूब चैनल में सभी विधान सभा स्तर पर संवाददाता\विज्ञापन संवाददाता, ब्यूरो चीफ की आवश्यकता है

रिपोर्टर- विजय कुमार

स्थान- बागेश्वर

बढ़ती महंगाई तथा गांधी परिवार पर भाजपा के मंत्री द्वारा की गई टिप्पणी पर कांग्रेस ने कड़ी आपत्ति जताई है। नाराज कार्यकर्ताओं ने प्रदेश सरकार, मंत्री तथा भाजपा प्रदेश अध्यक्ष का पुतला दहन किया।मंत्रियों को अनर्गल बयानबाजी से बाज आने की नसीहत दी। जिलाध्यक्ष भगवत डसीला के नेतृत्व में कार्यकर्ता बुधवार को एसबीआई तिराहे पर एकत्रित हुए।

यहां नारेबाजी के साथ प्रदर्शन किया। कहा कि प्रदेश सरकार के मंत्री गणेश जोशी ने गांधी परिवार पर अनर्गल बयानबाजी की है। इस तरह की बयानबाजी कांग्रेस सहन नहीं करेगी। उन्होंने गणेश जोशी से अपने बयान पर माफी मांगने की मांग की है।