सितारगंज के बघौरी रोड पर निर्माणाधीन राइस मिल में मिट्टी समतल कर रही जेसीबी मशीन को उपजिलाधिकारी ने पकड़ा।

सितारगंज के बघौरी रोड पर निर्माणाधीन राइस मिल में मिट्टी समतल कर रही जेसीबी मशीन को उपजिलाधिकारी ने पकड़ा।

उत्तराखंड और उत्तर प्रदेश की सबसे पहले खबरें जानने के लिए हमारे न्यूज़ ही चैनल. News Portal uk सब्सक्राइब जरूर करें ख़बरों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें – 9634912113,- 8057536955 न्यूज़ पोर्टल, उत्तराखंड के यूट्यूब चैनल में सभी विधान सभा स्तर पर संवाददाता\विज्ञापन संवाददाता, ब्यूरो चीफ की आवश्यकता है

रिपोर्टर- तनवीर अंसारी

स्थान- सितारगंज

बघौरी रोड पर एक राइस मिल में अवैध मिट्टी को समतल करते हुए उपजिलाधिकारी सितारगंज तुषार सैनी व तहसीलदार सितारगंज जगमोहन त्रिपाठी की संयुक्त टीम ने मुखबिर की सूचना पर समतल मिट्टी करती हुई जेसीबी को पकड़ लिया।साथ ही जेसीबी को मंडी में लाकर खड़ा कर दिया है। साथ ही रिपोर्ट जिलाधिकारी उधम सिंह नगर को भेजी जा रही हैं। मिली जानकारी के मुताबिक बघौरी रोड पर बनाई जा रही राइस मिल में अवैध खनन माफियाओं द्वारा अवैध मिट्टी डाली जा रही थी जिसकी सूचना मिलने पर उपजिलाधिकारी व तहसीलदार की संयुक्त टीम ने छापा मारा।

जिस पर अवैध मिट्टी खनन माफिया मौके से फरार हो गए, लेकिन अवैध रूप से समतल करती हुई जेसीबी मशीन को पकड़ लिया और मंडी में लाकर खड़ा कर दिया। वहीं सितारगंज उपजिलाधिकारी तुषार सैनी ने बताया कि अवैध खनन और अवैध खनन करने वालों के खिलाफ लगातार कार्रवाई की जा रही है साथ ही बताया कि एक जेसीबी को जो अवैध मिट्टी को समतल करते पकड़ा है जिसको मंडी परिसर में लाकर खड़ा कर दिया है साथ ही सीज की कार्यवाही की गई है साथ ही बताया कि जिसकी रिपोर्ट बनाकर जिलाधिकारी उधम सिंह नगर को पेश कर दी गई है।