
उत्तराखंड और उत्तर प्रदेश की सबसे पहले खबरें जानने के लिए हमारे न्यूज़ ही चैनल. News Portal uk सब्सक्राइब जरूर करें ख़बरों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें – 9634912113,- 8057536955 न्यूज़ पोर्टल, उत्तराखंड के यूट्यूब चैनल में सभी विधान सभा स्तर पर संवाददाता\विज्ञापन संवाददाता, ब्यूरो चीफ की आवश्यकता है


रिपोर्टर- धर्मराज

स्थान- हरिद्वार


हरिद्वार जिलाधिकारी/उपाध्यक्ष हरिद्वार-रूड़की विकास प्राधिकरण श्री विनय शंकर पाण्डेय के आदेशों के क्रम में हरिद्वार-रूड़की विकास प्राधिकरण द्वारा लगातार कई अवैध सम्पत्तियों को सील करने, अवैध निर्माण को ढहाने तथा अवैध प्लाटिंग को ध्वस्त करने की कार्रवाई जारी है। उसी सिलसिले में सोमवार को भी अवैध निर्माण/कालोनी को सील करने की कार्रवाई की गयी।


सचिव हरिद्वार-रूड़की विकास प्राधिकरण उत्तम सिंह चौहान ने बताया कि आज अरविन्द व अंकुश द्वारा नवोदय नगर ऑक्सफोर्ड स्कूल से आगे हरिद्वार में 5 फलैटो का निर्माण , अनिल कुमार पुत्र धर्मवीर सिंह द्वारा शिवालिक गंगा विहार फेस-2 , नवोदय नगर रोशनाबाद हरिद्वार में किया गया अनाधिकृत निर्माण , सत्यवीर तिवारी व विरेन्द्र तिवारी , ऑक्सफोर्ड स्कूल से आगे रोशनाबाद हरिद्वार में विकसित की गई अनधिकृत कालोनी , श्री अंकुश व विशाल द्वारा शिवालिक गंगा विहार फेस-2 , नवोदय नगर रोशनाबाद हरिद्वार में किया गया अनाधिकृत निर्माण , हितबद्ध व्यक्ति द्वारा बद्री विशाल कालोनी के सामने नदी के निकट ऑक्सफोर्ड स्कूल से आगे , रोशनाबाद हरिद्वार में विकसित की गई अनधिकृत कालोनी , हितबद्ध व्यक्ति द्वारा गौशाला के बगल में नवोदय नगर हरिद्वार में विकसित की गई अनधिकृत कालोनी एवं हितबद्ध व्यक्ति द्वारा बद्री विशाल कालोनी नवोदय नगर हरिद्वार में किया गया


