
उत्तराखंड और उत्तर प्रदेश की सबसे पहले खबरें जानने के लिए हमारे न्यूज़ ही चैनल. News Portal uk सब्सक्राइब जरूर करें ख़बरों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें – 9634912113,- 8057536955 न्यूज़ पोर्टल, उत्तराखंड के यूट्यूब चैनल में सभी विधान सभा स्तर पर संवाददाता\विज्ञापन संवाददाता, ब्यूरो चीफ की आवश्यकता है


रिपोर्टर- ब्यूरो रिपोर्ट

स्थान- देहरादून


आरटीओ की बैठक आयोजित की गई, बैठक में महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए हैं।बैठक में निर्णय लिया गया कि स्वच्छ भारत मिशन के अंतर्गत जितने भी सार्वजनिक वाहन हैं उन में डस्टबिन और डस्ट बैग रखना अनिवार्य होगा।अब आरटीओ विभाग द्वारा सार्वजनिक वाहन के वाहनों के लिए शर्त रखी जाएगी कि वह डस्टबिन रखना अनिवार्य है। साथ ही परमिट में एक और शर्त रखी जाएगी कि सभी सार्वजनिक वाहनों में वीएलटीडी(Vehicle location trackingg device) लगाना अनिवार्य होगा जिससे वाहनों की ट्रैकिंग परिवहन विभाग का हेड क्वार्टर से की जा सके।


इसके अलावा बैठक में निर्णय लिया गया कि 31 जनवरी तक विक्रम चालकों को टाटा मैजिक अप्लाई करने की अंतिम तिथि थी, लेकिन विक्रम चालकों के अनुरोध पर अंतिम तिथि को बढ़ाते हुए 31 मार्च तक वाहन खरीद सकते हैं,साथ ही 28 फरवरी तक विक्रम चालक आवेदन कर सकते हैं। वही कुछ विक्रम चालक सीएनजी किट लगाने का अनुरोध कर रहे थे जिस पर आरटीए की बैठक ने निर्णय लिया कि परमिट की शर्तों के अनुसार सीएनजी किट लगाने की अनुमति दी जाएगी।


