
उत्तराखंड और उत्तर प्रदेश की सबसे पहले खबरें जानने के लिए हमारे न्यूज़ ही चैनल. News Portal uk सब्सक्राइब जरूर करें ख़बरों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें – 9634912113,- 8057536955 न्यूज़ पोर्टल, उत्तराखंड के यूट्यूब चैनल में सभी विधान सभा स्तर पर संवाददाता\विज्ञापन संवाददाता, ब्यूरो चीफ की आवश्यकता है


रिपोटर – पंकज सक्सेना

स्थान – हल्द्वानी

हल्द्वानी– हल्द्वानी में सोमवार को बड़ा ही गजब मामला सामने आया जब पति को उसकी पत्नी की करतूतों के बारे में पता चला तो वह मीडिया को लेकर पत्नी को रंगे हाथ पकड़ने होटल की तरफ चल पड़ा। यही नहीं पति ने पत्नी और उसके प्रेमी को न सिर्फ रंगे हाथ पकड़ा बल्कि आपत्तिजनक सामग्री भी पकड़ ली।


दरअसल प्रेमी के साथ होटल में रंगरेलिया मनाने पहुंची दो बच्चों की मां को पति ने रंगेहाथ पकड़ लिया। जिसके बाद होटल में हंगामा हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस द्वारा दोनों को कोतवाली लाया गया।पुलिस के अनुसार सोमवार को पीलीकोठी निवासी एक व्यक्ति वाहन चालक है। सोमवार को उसकी पत्नी अपने प्रेमी के साथ खान चंद मार्केट में स्थित होटल में पहुंची थी। पति उसका पीछा करते हुए पहुंच गया और दोनों को पकड़ लिया। पत्नी को प्रेमी संग होटल में देख हंगामा हो गया। सूचना पर पुलिस ने होटल में पहुंचकर महिला व उसके प्रेमी को कोतवाली ले आई।

पति अब पत्नी को को घर ना लाने की जिद पर अड़ा है। महिला के दो बच्चे हैं। दिन भर मामला क्षेत्र में चर्चा का विषय बना रहा


