
उत्तराखंड और उत्तर प्रदेश की सबसे पहले खबरें जानने के लिए हमारे न्यूज़ ही चैनल. News Portal uk सब्सक्राइब जरूर करें ख़बरों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें – 9634912113,- 8057536955 न्यूज़ पोर्टल, उत्तराखंड के यूट्यूब चैनल में सभी विधान सभा स्तर पर संवाददाता\विज्ञापन संवाददाता, ब्यूरो चीफ की आवश्यकता है


रिपोर्टर- लक्ष्मण बिष्ट

स्थान- लोहाघाट


गणतंत्र दिवस के अवसर पर लोहाघाट पुलिस के द्वारा एसपी चंपावत देवेंद्र पिंचा के दिशा निर्देश पर लोहाघाट थाने के एसओ मनीष खत्री के नेतृत्व में क्षेत्र के लोगों को नशा ,कुरीतियों व यातायात के प्रति जागरूक करने के लिए क्षेत्र के कराटे खिलाड़ियों, एथलीटों और समाजसेवियों को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित कर उनकी सराहना करी एसओ मनीष खत्री ने कहा इन सभी लोगों के द्वारा पुलिस के द्वारा क्षेत्र में नशा ,यातायात व कुरीतियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान में पुलिस की काफी सहायता करी जाती रही है तथा लोगों को काफी जागरूक किया जाता है


एसओ खत्री ने सभी खिलाड़ियों व समाजसेवियों को धन्यवाद देते हुए कहा कि आगे भी पुलिस द्वारा चलाए जाने वाले अभियानों में हिस्सा लेकर अभियान को सफल बनाने में अपना सहयोग देंगे वही सभी खिलाड़ियों व समाजसेवीयो ने पुलिस को धन्यवाद देते हुए कहा कि वे समाज सुधार के कार्य में हमेशा कार्य करते रहेंगे तथा पुलिस को सहयोग देते रहेंगे इसके अलावा पुलिस के द्वारा नशाउन्मूलन व यातायात सुरक्षा पर कराई गई पेंटिंग प्रतियोगिता में अब्बल आए प्रतिभागियों को पुरस्कार देकर सम्मानित कर उनकी सराहना करी गई


