
उत्तराखंड और उत्तर प्रदेश की सबसे पहले खबरें जानने के लिए हमारे न्यूज़ ही चैनल. News Portal uk सब्सक्राइब जरूर करें ख़बरों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें – 9634912113,- 8057536955 न्यूज़ पोर्टल, उत्तराखंड के यूट्यूब चैनल में सभी विधान सभा स्तर पर संवाददाता\विज्ञापन संवाददाता, ब्यूरो चीफ की आवश्यकता है


रिपोर्टर- रिजवान अली

स्थान- गदरपुर


गदरपुर के राजकीय इंटर कॉलेज प्रांगण से आज कांग्रेस पार्टी के कार्यकर्ताओं ने एकत्र होकर हाथ से हाथ जोड़ो यात्रा का आयोजन किया और समापन गदरपुर के बुध बाजार स्थित कंबोज धर्मशाला में किया इस मौके पर कांग्रेस के अनुसूचित जाति के प्रदेश महासचिव प्रशांत सिंह का भी स्वागत किया गया इस मौके पर बोलते हुए पूर्व विधायक प्रेमानंद महाजन ने कहा प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र में हाथ से हाथ जोड़ो यात्रा का आयोजन किया जा रहा है


जिसका मुख्य उद्देश्य लोगों को यह बताना कि भाजपा के उत्पीड़न से त्रस्त लोगों के साथ हम हैं और भाजपा के आज नीतियों का विरोध करने के लिए कांग्रेस कार्यकर्ता एकत्र हैं इसी क्रम में इस यात्रा का आयोजन किया गया इस मौके पर बोलते हुए कांग्रेस के अनुसूचित जाति प्रदेश महासचिव प्रशांत सिंह ने कहा कि हाईकमान ने उन्हें प्रदेश महासचिव चुना है उसके लिए उनका धन्यवाद करते हैं और आज उन्हें यहां पर सम्मानित किया गया जिसके लिए सभी कांग्रेस के वरिष्ठ कार्यकर्ताओं को धन्यवाद देते हैं


