
उत्तराखंड और उत्तर प्रदेश की सबसे पहले खबरें जानने के लिए हमारे न्यूज़ ही चैनल. News Portal uk सब्सक्राइब जरूर करें ख़बरों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें – 9634912113,- 8057536955 न्यूज़ पोर्टल, उत्तराखंड के यूट्यूब चैनल में सभी विधान सभा स्तर पर संवाददाता\विज्ञापन संवाददाता, ब्यूरो चीफ की आवश्यकता है


रिपोर्टर- संजय कुंवर

स्थान- जोशीमठ


जोशीमठ नगर पालिका के अन्तर्गत सुनील में प्रभावित पशुओं के लिए प्रीफैबरीकेटेड कॉउ शेड बनकर तैयार हो गया है। यहां पशुओं के रहने की समुचित व्यवस्था की गई है। जिन पशुपालकों की गौशाला क्षतिग्रस्त हुई है उनके पशुओं को इस सुरक्षित काउ शेड में रखा जाएगा।


मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी डा.प्रलंयकर नाथ ने बताया कि पशुपालन विभाग द्वारा आपदा प्रभावित पशुपालकों को पशु चारे हेतु कॉम्पैक्ट फीड ब्लॉक और साइलेज का निरंतर वितरण किया जा रहा है। वर्तमान तक 150 चारा बैग वितरण किए गए है। साथ ही पशु चिकित्सकों द्वारा प्रभावित क्षेत्रों में पशुओं का स्वास्थ्य परीक्षण भी किया जा रहा है। अभी तक 84 पशुओं का स्वास्थ्य परीक्षण कर किया गया है।


