
उत्तराखंड और उत्तर प्रदेश की सबसे पहले खबरें जानने के लिए हमारे न्यूज़ ही चैनल. News Portal uk सब्सक्राइब जरूर करें ख़बरों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें – 9634912113,- 8057536955 न्यूज़ पोर्टल, उत्तराखंड के यूट्यूब चैनल में सभी विधान सभा स्तर पर संवाददाता\विज्ञापन संवाददाता, ब्यूरो चीफ की आवश्यकता है


रिपोर्टर- मुन्ना अंसारी

स्थान- लालकुआँ


लालकुआँ सहित पूरे जिले मे गणतंत्र दिवस बड़े ही हर्षोल्लास के साथ मनाया जा रहा है । इस अवसर पर लालकुआँ के 34 वीं वाहिनी भारत तिब्बत पुलिस बल (आईटीबीपी) केम्प में कमांडेड सुरेन्द्र सिंह ने झंडारोहण कर आईटीबीपी के जवानों की सलामी ली l इस दौरान परेड ग्राउंड में हिमवीर जवानों ने परेड कर अपने जज्बे को दर्शाया ।


इस मौके पर कई रंगारंग कार्यक्रमों का भी आयोजन किया गया l इस दौरान कमांडेड ने जवानों को संबोधित करते हुए गणतंत्र दिवस की बधाई दी और उत्कृष्ट कार्य करने वाले जवानो को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित भी किया। कमांडेड ने आईटीबीपी के जवानों के साहस की सराहना करते हुए कहा कि आईटीबीपी के जवान हर मौके पर देश की सेवा के लिये तत्पर है, हिमवीर जवान सीमा से सुरक्षा के साथ साथ देश के आंतरिक सुरक्षा में भी अपना बड़ा योगदान दे रहे है ।


