
उत्तराखंड और उत्तर प्रदेश की सबसे पहले खबरें जानने के लिए हमारे न्यूज़ ही चैनल. News Portal uk सब्सक्राइब जरूर करें ख़बरों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें – 9634912113,- 8057536955 न्यूज़ पोर्टल, उत्तराखंड के यूट्यूब चैनल में सभी विधान सभा स्तर पर संवाददाता\विज्ञापन संवाददाता, ब्यूरो चीफ की आवश्यकता है


रिपोर्टर- धर्मराज

स्थान- हरिद्वार


एसएसपी अजय सिंह के नेतृत्व में पुलिस कार्यालय में नियुक्त समस्त पुलिस कर्मियों ने ग्रहण की शपथ जनपद के सभी कार्यालय एवं थानों में भी आयोजित किया गया शपथ ग्रहण कार्यक्रम पुलिस कार्यालय रोशनाबाद में राष्ट्रीय मतदाता दिवस के अवसर पर पुलिस कार्यालय में नियुक्त सभी पुलिस अधिकारी एवं कर्मचारी गण को एसएसपी अजय सिंह द्वारा अपने मताधिकार का प्रयोग करने की शपथ दिलाई गई।


जनपद के सभी थाना/कोतवाली, शाखाओं एवं कार्यालय में भी शपथ ग्रहण कार्यक्रम आयोजित किया गया।
शपथ लेते समय -‘‘हम, भारत के नागरिक, लोकतंत्र में अपनी पूर्ण आस्था रखते हुए यह शपथ लेते हैं कि हम अपने देश की लोकतांत्रिक परम्पराओं की मर्यादा बनाए रखेंगे तथा स्वतंत्र, निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण निर्वाचन की गरिमा को अक्षुण्ण रखते हुए, निर्भीक होकर, धर्म-वर्ग, जाति, समुदाय, भाषा अथवा अन्य किसी भी प्रलोभन से प्रभावित हुए बिना सभी निर्वाचनों में अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे।‘‘


