
उत्तराखंड और उत्तर प्रदेश की सबसे पहले खबरें जानने के लिए हमारे न्यूज़ ही चैनल. News Portal uk सब्सक्राइब जरूर करें ख़बरों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें – 9634912113,- 8057536955 न्यूज़ पोर्टल, उत्तराखंड के यूट्यूब चैनल में सभी विधान सभा स्तर पर संवाददाता\विज्ञापन संवाददाता, ब्यूरो चीफ की आवश्यकता है


रिपोर्टर- धारचूला

स्थान- नदीम परवेज


धारचूला के दारमा घाटी में प्रस्तावित बालिंग बोकोंग जल विद्युत परियोजना का दारमा घाटी के ग्रामीणों के द्वारा विरोध किया जा रहा है । आज ग्रामीणों के द्वारा तहसील कार्यालय पहुंचकर जलविद्युत परियोजना के तहत बनाए जा रहे बांध पर रोक लगाने की मांग की है. ग्रामीणों का कहना है की अगर दारमा में बांध बना तो निर्माण के दौरान सुरंगों का निर्माण किया जाएगा ,जिस दौरान डायनामाइट और अन्य विस्फोटक पदार्थ प्रयोग में लाए जाएंगे जिससे धरती के अंदर दरार आएंगी जिससे यह हमेशा सुरक्षा की दृष्टिकोण से जोशीमठ के तरह भूस्खलन से अतिसंवेदनशील बनी रहेगी ।


सीमांत मैं हुए छिरकिला बांध के निर्माण से धारचूला के कई गांव में भू धसांव हो रहा है । ग्रामीणों ने उपजिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपते हुए कहा की अभी तक 15 मीटर सुरंग का निर्माण हो चुका है ,अगर बांध निर्माण कार्य नही रोका गया तो 15 फरवरी को ग्रामीण धरना प्रदर्शन करने को बाध्य होंगे जिसकी पूरी जिम्मेदारी शासन प्रशासन की रहेगी । साथ ही पूरन ग्वाल व नारायण दरियाल ने कहा की सरकार के खिलाफ 15 तारिख से हम जन आंदोलन करेंगे जिसमे बाजार बन्द। सडक बन्द। ओर कार्यालय बन्द करेगे हम इस तरह के बांध को बिल्कुल स्वीकार नही करेगें।


