युवाओं द्वारा कुश्ती संघ के अध्यक्ष और भाजपा सांसद बृजभूषण सिंह का पुतला दहन किया गया, पढ़िए यह ख़ास रिपोर्ट

युवाओं द्वारा कुश्ती संघ के अध्यक्ष और भाजपा सांसद बृजभूषण सिंह का पुतला दहन किया गया, पढ़िए यह ख़ास रिपोर्ट

उत्तराखंड और उत्तर प्रदेश की सबसे पहले खबरें जानने के लिए हमारे न्यूज़ ही चैनल. News Portal uk सब्सक्राइब जरूर करें ख़बरों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें – 9634912113,- 8057536955 न्यूज़ पोर्टल, उत्तराखंड के यूट्यूब चैनल में सभी विधान सभा स्तर पर संवाददाता\विज्ञापन संवाददाता, ब्यूरो चीफ की आवश्यकता है

रिपोर्टर- मनीष

स्थान- पिथौरागढ़

यूथ कांग्रेस राष्ट्रीय सचिव ऋषेन्द्र महर के नेतृत्व में कांग्रेस द्वारा सिल्थाम तिराहे में भारतीय कुश्ती संघ के अध्यक्ष और भाजपा सांसद बृजभूषण सिंह एवं भाजपा सरकार का पुतला दहन किया गया । यूथ कांग्रेस राष्ट्रीय सचिव ऋषेन्द्रमहर के नेतृत्व में उपस्थित युवाओं द्वारा पुतला दहन करते हुए कहा गया की भाजपा राज में अब पहलवान और राष्ट्रीय खिलाड़ी भी सुरक्षित नहीं हैं, राष्ट्रीय पहलवान विनेश फोगाट सहित दर्जनों पहलवान देश की राजधानी दिल्ली के जंतर मंतर पर अपने हक की लड़ाई के लिए धरना दे रहे हैं, लेकिन अभी तक देश के प्रधानमंत्री या किसी भी मंत्री ने उनकी बात सुनने तक की कोशिश नही की, यह भाजपा का महिला और खिलाड़ी विरोधी चेहरा दिखाती है

पहलवानों का आरोप है कि बृजभूषण सिंह द्वारा महिला पहलवानों का उत्पीड़न व शोषण किया जा रहा है उसकी कई लड़कियाँ शिकार हुई है, और सरकार है की उनकी सुनने का नाम नहीं ले रही । प्रदेश उपाध्यक्ष करनसिंह एवं जिलाध्यक्ष अभिषेकबोरा ने कहा की अगर ओलंपिक या विश्व में कभी कोई खिलाड़ी पदक जीतकर आता है तो मोदी जी और उनका मंत्री मंडल उनके साथ तस्वीर खींचने में लग जाते है पर अब जब वही बिटियाऐं अपनी लड़ाई और अपना हक मांग रही है तो मोदी जी की सरकार ने अपने कान में रुई डाली हुई है, क्या इसी महिला सशक्तिकरण की बात करती है यह सरकार। यूथ कांग्रेस ने चेतावनी दी की अगर जल्द दोषी के खिलाफ कार्यवाही नही हुई तो यूथ कांग्रेस महिलाओं और खिलाड़ियों के सम्मान में पूरे देश में एक बड़ा आंदोलन छेड़ने हेतु बाध्य होगी।