
उत्तराखंड और उत्तर प्रदेश की सबसे पहले खबरें जानने के लिए हमारे न्यूज़ ही चैनल. News Portal uk सब्सक्राइब जरूर करें ख़बरों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें – 9634912113,- 8057536955 न्यूज़ पोर्टल, उत्तराखंड के यूट्यूब चैनल में सभी विधान सभा स्तर पर संवाददाता\विज्ञापन संवाददाता, ब्यूरो चीफ की आवश्यकता है


रिपोर्टर- मनोज कश्यप

स्थान- हरिद्वार


हरिद्वार की ज्वालापुर कोतवाली से धोका धड़ी का मामला सामने आया हैं दरअसल अब्दुल रज्जाक जो कि म्यूच्यूअल बेनिफिट लिमिटेड मुस्लिम फंड नामक संस्था पिछले 20 वर्षों से मेन रोड मोहल्ला हज्जावान ज्वालापुर में चला रहा था अचानक संस्था से जुड़े कई लोगों के लाखों रुपये लेकर फरार हो गया हैं जिन लोगों के साथ धोका धड़ी हुईं उसमे से एक वसीम राव भी हैं आपको बता दे कि वसीम राव की लिखित तहरीर पर अब्दुल रज्जाक पर वसीम राव के ₹ 2.81 लाख के अतिरिक्त संस्था में अन्य व्यक्तियों द्वारा जमा धन को भी हड़पकर फरार हो जाने के संबंध में कोतवाली ज्वालापुर में केस दर्ज कर अभियुक्त की तलाश शुरू कर दी गई है।


ऐसे में एसएसपी हरिद्वार अजय सिंह द्वारा मामले का संज्ञान लेते हुए प्रभारी निरीक्षक ज्वालापुर को तत्काल गहनता से मामले की जांच-पड़ताल करने एवं अभियुक्त की गिरफ्तारी हेतु पुलिस टीमें गठित कर आवश्यक दिशा- दे दिए गए है जिसके चलते ज्वालापुर पुलिस द्वारा तत्काल अब्दुल रज़्ज़ाक़ व मुस्लिम फंड के बैंक ऑफ बड़ौदा एवं इंडीयन ओवरसीज़ बैंक खातों को फ़्रीज़ किया गया।

इसके अलावा अभियुक्त के कई करीबी लोगों से अलग-अलग पुलिस टीमों द्वारा सघन पूछताछ की जा रही है और हज्जावान स्थित मुस्लिम फंड कार्यालय के कंप्यूटर, महत्वपूर्ण इलेक्ट्रॉनिक उपकरण, सहित समस्त दस्तावेजों को पुलिस द्वारा कब्जे में लेकर दस्तावेज़ों की गहनता से जांच पड़ताल की जा रही है।


