
उत्तराखंड और उत्तर प्रदेश की सबसे पहले खबरें जानने के लिए हमारे न्यूज़ ही चैनल. News Portal uk सब्सक्राइब जरूर करें ख़बरों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें – 9634912113,- 8057536955 न्यूज़ पोर्टल, उत्तराखंड के यूट्यूब चैनल में सभी विधान सभा स्तर पर संवाददाता\विज्ञापन संवाददाता, ब्यूरो चीफ की आवश्यकता है


रिपोर्टर- ब्यूरो रिपोर्ट

स्थान- दिल्ली


बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री इन दिनों विवादों में फंसे हुए हैं. धीरेंद्र शास्त्री पर अंधविश्वास को फैलाने और बढ़ावा देने का आरोप लगा है. उनके खिलाफ पुलिस में शिकायत भी हुई है. वहीं अब मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ में कांग्रेस के नेताओं ने धीरेंद्र शास्त्री को चुनौती दी है. मध्य प्रदेश विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष डॉ. गोविंद सिंह ने कहा कि धीरेंद्र शास्त्री को अपनी शक्तियों को प्रमाणित करना होगा.


डॉ. गोविंद सिंह ने निशाना साधते हुए कहा कि जब बागेश्वर सरकार पर आरोप लगे तो वे अपना बिस्तर लेकर क्यों भागे, अगर उनके पास चमत्कारी शक्तियां हैं तो उन्हें प्रमाणित करें. उन्होंने कहा, “सनातन धर्म में विश्वास करते हैं, लेकिन पाखंड और ढोंग में उनका भरोसा नहीं है. देश में हिंदुओं की बड़ी तादाद है. वे भी पाखंड को ठीक नहीं मानते.”


