
उत्तराखंड और उत्तर प्रदेश की सबसे पहले खबरें जानने के लिए हमारे न्यूज़ ही चैनल. News Portal uk सब्सक्राइब जरूर करें ख़बरों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें – 9634912113,- 8057536955 न्यूज़ पोर्टल, उत्तराखंड के यूट्यूब चैनल में सभी विधान सभा स्तर पर संवाददाता\विज्ञापन संवाददाता, ब्यूरो चीफ की आवश्यकता है


रिपोर्टर- ब्यूरो रिपोर्ट

स्थान- जम्मू


जम्मू के नरवाल इलाके में शनिवार सुबह दो ब्लास्ट हुए. इस ब्लास्ट में 6 लोग जख्मी हुए हैं. पुलिस मौके पर मौजूद है और तफ्तीश शुरू कर दी गई है जम्मू कश्मीर के नरवाल इलाके में शनिवार सुबह दो ब्लास्ट हुए. जम्मू जोन के एडीजीपी मुकेश सिंह ने बताया कि इस ब्लास्ट में 6 लोगों के जख्मी होने की जानकारी मिली है. ब्लास्ट के बाद जम्मू पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंच गए हैं. एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने कहा कि दो वाहनों में विस्फोट की सूचना मिली थी, जिससे 6 लोगों के घायल होने की खबर है. घायलों को नजदीकी अस्पताल ले जाया गया है.


पुलिस अधिकारी ने कहा, “इलाके की घेराबंदी कर दी गई है और अन्य पुलिस कर्मियों के साथ वरिष्ठ पुलिस अधिकारी मौके पर हैं और आगे की जांच चल रही है.” जानकारी के मुताबिक, ट्रांसपोर्ट नगर के वार्ड नंबर 7 में पहला धमाका करीब 11:00 बजे हुआ. इसके ठीक 15 से 20 मिनट बाद इसी इलाके में दूसरा धमाका हुआ. प्रारंभिक जांच में इन दोनों धमाकों में स्टिकी बम के इस्तेमाल होने की बात सामने आई है.


