
उत्तराखंड और उत्तर प्रदेश की सबसे पहले खबरें जानने के लिए हमारे न्यूज़ ही चैनल. News Portal uk सब्सक्राइब जरूर करें ख़बरों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें – 9634912113,- 8057536955 न्यूज़ पोर्टल, उत्तराखंड के यूट्यूब चैनल में सभी विधान सभा स्तर पर संवाददाता\विज्ञापन संवाददाता, ब्यूरो चीफ की आवश्यकता है


रिपोर्टर- लक्ष्मण बिष्ट

स्थान- लोहाघाट


डिस्टिक स्पोर्ट्स कराटे डू एसोसिएशन चंपावत के तत्वाधान में युवाभवन लोहाघाट में छात्राओं को आत्मरक्षा व कराटे के गुर सिखाने के लिए सेल्फ डिफेंस व कराटे ट्रेनिंग का स्पेशल कैंप का आयोजन किया गया था जिसका आज समापन किया गया डिस्ट्रिक्ट स्पोर्ट्स कराटे डू एसोसिएशन चंपावत के सचिव दीपक अधिकारी ने बताया ट्रेनिंग कैंप में नेपाल के काठमांडू से आए सोबूकान कराटे के टेक्निकल डायरेक्टर मास्टर कोच साजन श्रेष्ठ ब्लैक बेल्ट 7डन व सनिश श्रेष्ठ द्वारा छात्राओं व कराटे खिलाड़ियों को कराटे व आत्मरक्षा की स्पेशल ट्रेनिंग दी गई


अधिकारी ने बताया स्पेशल ट्रेनिंग पाकर छात्राएं विषम परिस्थितियों में भी अपनी व दूसरों की रक्षा कर सकती हैं इसके अलावा कराटे के काता व कुमिते की स्पेशल ट्रेनिंग दी गई अधिकारी ने बताया चंपावत जिले के खिलाड़ी अब देहरादून में होने जा रही कराटे की राज्य स्तरीय खेल महाकुंभ प्रतियोगिता के लिए पूरी तरह तैयार हैं उन्होंने कहा उन्हें पूरी उम्मीद है चंपावत जिले के कराटे खिलाड़ी राज्य स्तरीय कराते प्रतियोगिता में जिले के लिए कई पदक प्राप्त करेंगे समापन समारोह में सभी खिलाड़ियों को प्रमाण पत्र दिए गए अधिकारी ने बताया अब गर्मियों में स्पेशल ट्रेनिंग शिविर लगाया जाएगा शिविर में 40 खिलाड़ियों ने प्रशिक्षण प्राप्त किया


