हरिद्वार मौनी अमावस्या का स्नान, इस मौके पर गंगा स्नान करने के लिए श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी, पढ़िए पूरी खबर

हरिद्वार मौनी अमावस्या का स्नान, इस मौके पर गंगा स्नान करने के लिए श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी, पढ़िए पूरी खबर

उत्तराखंड और उत्तर प्रदेश की सबसे पहले खबरें जानने के लिए हमारे न्यूज़ ही चैनल. News Portal uk सब्सक्राइब जरूर करें ख़बरों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें – 9634912113,- 8057536955 न्यूज़ पोर्टल, उत्तराखंड के यूट्यूब चैनल में सभी विधान सभा स्तर पर संवाददाता\विज्ञापन संवाददाता, ब्यूरो चीफ की आवश्यकता है

रिपोर्टर- धर्मराज

स्थान- हरिद्वार

मौनी अमावस्या के दिन गंगा स्नान करना शुभ माना जाता है। अगर किसी कारणवश आप गंगा स्नान के लिए नहीं जा पा रहे हैं, तो घर में ही नहाने वाले पानी में थोड़ा सा गंगाजल डाल लें इसके साथ थोड़ा सा तिल डाल लें और मां गंगा का ध्यान करते हुए स्नान कर लें। ऐसा करने से गंगा में स्नान करने के बराबर पुण्य की प्राप्ति होगी।मौनी अमावस्या का महत्व

मौनी अमावस्या के दिन गंगा, यमुना या अन्य नदी में स्नान करना शुभ माना जाता है। इसके साथ ही प्रयागराज में संगम में स्नान करने से पापों से मुक्ति मिलती है। स्नान के बाद सूर्यदेव को अर्घ्य दें। इसके साथ ही अपनी योग्यता के अनुसार दान करें। इस साल मौनी अमावस्या शनिवार के दिन पड़ रही है। इसलिए इस दिन दान करने से विशेष फलों की प्राप्ति होगी।
मौनी अमावस्या के दिन सुबह जल्द उठकर स्नान आदि करने के साफ वस्त्र धारण कर लें। इसके बाद एक तांबे के लोटे में जल और काले तिल लेकर सूर्यदेव को अर्घ्य दें। इसके बाद भगवान विष्णु की भी विधिवत पूजा कर लें। पूजा के बाद ब्राह्मणों को सात्विक भोजन कराएं और पितरों का तर्पण करने के साथ उनके नाम पर दान करें। ऐसा करने से पितर भी प्रसन्न होकर आशीर्वाद देंगे।