
उत्तराखंड और उत्तर प्रदेश की सबसे पहले खबरें जानने के लिए हमारे न्यूज़ ही चैनल. News Portal uk सब्सक्राइब जरूर करें ख़बरों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें – 9634912113,- 8057536955 न्यूज़ पोर्टल, उत्तराखंड के यूट्यूब चैनल में सभी विधान सभा स्तर पर संवाददाता\विज्ञापन संवाददाता, ब्यूरो चीफ की आवश्यकता है


रिपोर्टर- ब्यूरो रिपोर्ट

स्थान- हल्द्वानी


हल्द्वानी। जेल की सलाखों के पीछे बंद दो बंदियों में कहासुनी के बाद विवाद बढ़ गया। मामला आईजी जेल के पास तक पहुंचा तो दोनों को हल्द्वानी उप कारागार से अलग-अलग जेलों में शिफ्ट कर दिया गया है। हत्या, लूट, डकैती समेत करीब 80 मामलों के आरोपी कवि बिष्ट और एनडीपीएस व हत्या के आरोपी जुगराज सिंह जग्गा काफी समय से हल्द्वानी उप कारागार में बंद थे। दोनों के मामले कोर्ट में विचाराधीन हैं। जेल अधीक्षक सतीश सुखीजा ने बताया कि कुछ दिनों से दोनों में कहासुनी की बात जेल की चर्चा बनी हुई थी। दो दिन पहले उनमें झगड़ा भी हुआ था। मामला आईजी (जेल) तक पहुंचा तो वहां से निर्देश मिलने पर कवि बिष्ट को नैनीताल जबकि जग्गा को सितारगंज की जेल में शिफ्ट किया गया है।


लारेंस विश्नोई का नाम लेकर प्रधान बंदी रक्षक को दी थी धमकी हल्द्वानी उप कारागार में बंद कवि बिष्ट वही बंदी है जिसने कुछ समय पहले हल्द्वानी जेल के प्रधान बंदीरक्षक को लारेंस विश्नोई का नाम लेकर धमकी दी थी। मामले में प्रधान बंदीरक्षक की ओर से कवि बिष्ट के खिलाफ रिपोर्ट भी दर्ज कराई गई थी। जेल अधीक्षक सतीश सुखीजा का कहना है कि जेल के अंदर किसी भी तरह की अराजकता की कोई जगह नहीं है। दोनों बंदियों के बीच अहंकार के चलते विवाद की बात सामने आई थी। इसके बाद दोनों को अलग-अलग जेल में शिफ्ट करा दिया गया है।


