उत्तराखंड और उत्तर प्रदेश की सबसे पहले खबरें जानने के लिए हमारे न्यूज़ ही चैनल. News Portal uk सब्सक्राइब जरूर करें ख़बरों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें – 9634912113,- 8057536955 न्यूज़ पोर्टल, उत्तराखंड के यूट्यूब चैनल में सभी विधान सभा स्तर पर संवाददाता\विज्ञापन संवाददाता, ब्यूरो चीफ की आवश्यकता है

रिपोर्टर- ब्यूरो रिपोर्ट

स्थान- श्रीनगर

कश्मीर घाटी के बडगाम जिले में आतंकियों और सुरक्षाबलों के बीच हुई मुठभेड़ में दो आतंकी मारे गए हैं। सुरक्षाबलों को उनके पास से हथियार और गोला बारूद भी बरामद हुआ है। मध्य कश्मीर के बडगाम जिले में जिला अदालत परिसर के पास सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच मुठभेड़ हो गई। इस मुठभेड़ में दो आतंकी मारे गए हैं। सुरक्षाबलों को उनके पास से हथियार और गोला बारूद भी बरामद हुआ है। फिलहाल सर्च ऑपरेशन जारी है।

पुलिस अधिकारी ने बताया कि बडगाम जिला अदालत परिसर के पास एक विशेष इनपुट पर सेना और पुलिस की संयुक्त टीम की तरफ से नाका लगाया गया था। इस दौरान एक संदिग्ध वाहन को रोकने की कोशिश की गई। आतंकवादियों ने इसकी भनक लगते ही गोलीबारी शुरू कर दी। सुरक्षाबलों की जवाबी कार्रवाई में दो आतंकवादी ढेर हो गए हैं। आतंकियों के पास से हथियार और गोला बारूद भी बरामद किया गया है। इलाके में तलाशी अभियान भी चलाया जा रहा है।