

उत्तराखंड और उत्तर प्रदेश की सबसे पहले खबरें जानने के लिए हमारे न्यूज़ ही चैनल. News Portal uk सब्सक्राइब जरूर करें ख़बरों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें – 9634912113,- 8057536955 न्यूज़ पोर्टल, उत्तराखंड के यूट्यूब चैनल में सभी विधान सभा स्तर पर संवाददाता\विज्ञापन संवाददाता, ब्यूरो चीफ की आवश्यकता है


रिपोर्टर- भगवान सिंह

स्थान- श्रीनगर गढ़वाल


देश भर में आज मकर सक्रांति के पावन पर्व पर श्रद्धालु गंगा में आस्था की डुबकी लगा रहे हैं, लेकिन पौड़ी जिले के श्रीनगर गढ़वाल में श्रद्धालु निराश होकर ही अपने घर लौटे, दरअसल यहां अलकनंदा नदी नाले के रूप में बह रही है, देखें ज़ी मीडिया की खास रिपोर्ट


गंगा की सबसे बड़ी सहायक नदी कहे जाने वाली अलकनंदा नदी श्रीनगर में नाले के रूप में बह रही है, यहां 3 किलोमीटर के दायरे में नदी पूरी तरह सूख चुकी है, जिसकी वजह से श्रीनगर में स्थित श्रीकोट घाट, किल्किलेश्वर घाट, शारदा घाट से श्रद्धालु बिना स्नान किए ही नदारद वापस लौटे, दरअसल यहां जल विद्युत परियोजना की झील में अलकनंदा का पानी रोका गया है जो नहर के जरिए पावर हाउस तक पहुंचता है इसलिए नगर क्षेत्र में 3 किलोमीटर के दायरे में नदी पूरी तरह सूख चुकी है,

जो पानी नदी में बचा हुआ है वह भी रुका हुआ पानी है जिसमें पूरी तरह काई जम चुकी है, मकर सक्रांति के पावन अवसर पर भी जल विद्युत परियोजना द्वारा पानी न छोड़ने पर गंगा स्नान करने पहुंचे स्थानीय लोगों में परियोजना के खिलाफ आक्रोश भी देखने को मिला



