

उत्तराखंड और उत्तर प्रदेश की सबसे पहले खबरें जानने के लिए हमारे न्यूज़ ही चैनल. News Portal uk सब्सक्राइब जरूर करें ख़बरों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें – 9634912113,- 8057536955 न्यूज़ पोर्टल, उत्तराखंड के यूट्यूब चैनल में सभी विधान सभा स्तर पर संवाददाता\विज्ञापन संवाददाता, ब्यूरो चीफ की आवश्यकता है


रिपोर्टर- अज़हर मलिक

स्थान- काशीपुर


वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर अवैध असलहों की धरपकड़ के लिए पुलिस को निर्देशित किया गया कि ऐसे व्यक्तियों को चिन्हित कर पकड़ा जाए। इसी क्रम में पुलिस ने चेकिंग के दौरान अवैध तमंचे के साथ ग्राम ढकिया नंबर 1 निवासी अमनदीप पुत्र जरनैल सिंह को गिरफ्तार किया।


आज घटना का खुलासा करते हुए पुलिस क्षेत्राधिकारी वंदना वर्मा ने बताया कि यह व्यक्ति अवैध तमंचे के साथ इंस्टाग्राम पर फोटो अपलोड कर दहशत फैलाने का कार्य करता था और अवैध तमंचे भी रखता था, जिसको पुलिस ने आज धर दबोचा। उन्होंने बताया कि इस व्यक्ति का अपराधिक इतिहास खंगाला जा रहा है फिलहाल पुलिस ने आरोपी को न्यायालय के समक्ष पेश किया है।


