

उत्तराखंड और उत्तर प्रदेश की सबसे पहले खबरें जानने के लिए हमारे न्यूज़ ही चैनल. News Portal uk सब्सक्राइब जरूर करें ख़बरों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें – 9634912113,- 8057536955 न्यूज़ पोर्टल, उत्तराखंड के यूट्यूब चैनल में सभी विधान सभा स्तर पर संवाददाता\विज्ञापन संवाददाता, ब्यूरो चीफ की आवश्यकता है


रिपोर्टर- लोहाघाट

स्थान- लक्ष्मण बिष्ट


पटवारी लेखपाल भर्ती घोटाले के विरोध में नगर लोहाघाट के व्यापारियों ने सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए आक्रोश प्रदर्शन किया। उन्होंने सीएम धामी से इस्तीफे की मांग करते हुए दोषियों के खिलाफ सख्त सजा देकर उनकी संपत्तियों को सीज करने की मांग उठाई। व्यापारियों ने का प्रदेश में हो रही हर भर्ती घोटालों की भेंट चढ़ रही है शुक्रवार को एकता चौक बाजार में व्यापारी शैलेन्द्र राय के नेतृत्व में व्यापारियों ने ताजा पटवारी लेखपाल लिखित परीक्षा पर घोटाला होने पर सरकारी सिस्टम पर गहरा आक्रोश जताया। उन्होंने वर्तमान सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए सीएम से इस्तीफे की मांग की। व्यापारियों ने कहा कि प्रदेश में लगातार भरती घोटाले होते जा रहे हैं,


जिससे युवाओं का भविष्य अंधकार में पड़ गया है। उन्होंने कहा कि अब पढाई लिखाई और मेहनती युवा भी सरकारी नौकरी की परीक्षा देने में कतरा रहा है। उन्होंने कहा भाजपा सरकार केवल मीडीया तक बयानबाजी करके वाहवाही लूटने की कोशिष कर रही हैं, लेकिन वास्तविक रुप पर यह उत्तराखंड की छवि को खराब कर रहे हैं। उन्होंने देाषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने और उनकी संपत्ति को सीज करने की मांग उठाई व्यापारियों ने कहा पूर्व में भर्ती घोटाले के आरोपी खुलेआम घूम रहे हैं। और सरकार हाथ पर हाथ धरकर बैठी हुई है व्यापारियों ने सभी भर्ती घोटालो की जांच सीबीआई से कराने की मांग करी है प्रदर्शन करने वाले व्यापारियों में प्रकाश साह, दीपक सिंह देव, आशीष वर्मा, मनन वर्मा, कमल महराना, सुखवीर सिंह, विनय राय, केशर सिद्दकी, अनस सिद्दकी, नवीन साह, महेश जोशी, मनीष वर्मा, जोगा गोरखा, संजय अधिकारी, सतीश गड़कोटी, सोनू वर्मा, नवीन जोशी आदि मौजूद रहे।


