
उत्तराखंड और उत्तर प्रदेश की सबसे पहले खबरें जानने के लिए हमारे न्यूज़ चैनल. News Portal uk सब्सक्राइब जरूर करें ख़बरों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें – 9634912113, 8057536955 न्यूज़ पोर्टल उत्तराखंड के यूट्यूब चैनल में सभी विधान सभा स्तर पर संवाददाता\विज्ञापन संवाददाता, ब्यूरो चीफ की आवश्यकता है



रिपोर्टर – रिजवान

स्थान – गदरपुर

एनएच 74 पर बरसात के चलते हुए गड्ढों के कारण होने वाली दुर्घटनाओं को देखते हुए गदरपुर पुलिस के एक जवान द्वारा गड्ढों को भरने की पहल का लोगों ने स्वागत किया है।
थाना गदरपुर के प्रभारी निरीक्षक विजेंद्र शाह के दिशा निर्देश में डायल 112 वाहन के पुलिसकर्मियों नगर के मध्य से होकर गुजरने वाले एनएच-74 पर भैंसिया मोड़ के समीप एवं नाहल नदी पुल पर बने गड्ढों को मित्र पुलिस के जवान रविंद्र सिंह रावत द्वारा भरकर बंद किया। वही लोगों का कहना है


कि उत्तराखंड पुलिस का यह प्रयास आए दिन हो रही मार्ग दुर्घटनाओं को कम करने में भी सकारात्मक साबित होगा। पुलिस जवान का यह प्रयास आम जनता को इस बात के लिए जागरूक करेगा कि वह भी अपनी जिम्मेदारी को समझें और समाज हित में इस प्रकार के कार्यों में बढ़-चढ़कर अपनी सहभागिता प्रदान करें।


