
उत्तराखंड और उत्तर प्रदेश की सबसे पहले खबरें जानने के लिए हमारे न्यूज़ चैनल. News Portal uk सब्सक्राइब जरूर करें ख़बरों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें – 9634912113, 8057536955 न्यूज़ पोर्टल उत्तराखंड के यूट्यूब चैनल में सभी विधान सभा स्तर पर संवाददाता\विज्ञापन संवाददाता, ब्यूरो चीफ की आवश्यकता है



रिपोर्टर–जसवीर सिंह

स्थान – लकसर

ग्राम पंचायतों में पिछले कुछ समय से प्रशासक नियुक्त किये हुए है–इसलिए पंचायतों में होने वाले विकास कार्यों सहित तमाम जिमेमेदारी पंचायत कर्मचारियों के हवाले हे।लेकिन पंचायत कर्मचारियों द्वारा पंचायतों में विकास कार्य करने के नाम पर सरकारी धन का जमकर गोलमाल किया जा रहा है -आपको बता दे लकसर के हुसेनपुर-पंचायत के उप गांव मुटकाबाद में नालियों व रास्तों की सफाई के नाम पर हजारों रुपए का गोलमाल किए जाने का मामला चर्चाओं में है ग्रामीण खुल्लम-खुल्ला आरोप लगा रहे हैं कि गांव में किसी प्रकार की कोई भी सफाई व्यवस्था नहीं हुई नालियों की सफाई हुई


और ना ही रास्ते व अन्य जगह पर किसी प्रकार का कोई सफाई कार्य कराया गया जबकि पंचायत कर्मचारियों द्वारा गांव में नालियों की सफाई आदि 50 हजार से अधिक की राशि खर्च करना दर्शाता हुआ गांव में बोर्ड लगाया गया है यह बोर्ड लगाए जाने के बाद से ही ग्रामीणों में हलचल है और वे लगातार शिकायत कर रहे हैं कुछ ग्रामीणों का कहना है कि पंचायत कर्मचारियों ने पिछले लंबे समय से गांव में कोई सफाई आदि नहीं कराई है बोर्ड लगाकर सरकार के धन को गोलमाल करने की मंशा कर्मचारियों की हो सकती है कुछ ग्रामीण यह भी कह रहे हैं कि गांव में जब से प्रधानों का कार्यकाल समाप्त हुआ है तब से ही और पंचायतों का जिम्मा कर्मचारियों के हवाले हुआ है

तब से ही कोई विकास कार्य पंचायत में नहीं हुए हैं इस मामले में पंचायत से संबंधित कर्मचारियों से संपर्क साधा गया तो कर्मचारियों ने कैमरे के सामने कुछ भी बोलने से इंकार कर दिया इस मामले में लक्सर एसडीएम गोपाल राम का कहना है कि ग्राम पंचायतों में कर्मचारियों द्वारा अनियमितता बरते जाने की शिकायतें तो मिल रही हैं हुसैनपुर पंचायत के मुटकाबाद में सफाई के नाम पर पैसे का दुरुपयोग किए जाने का मामला अभी लिखित में उनके पास नहीं आया है लेकिन मौखिक रूप से जो जानकारी मिली है उसके आधार पर इस मामले की जांच खंड विकास अधिकारी लक्सर को सौंपी गई है साथ ही जांच में कर्मचारियों के दोषी पाए जाने पर उनके खिलाफ कार्रवाई करने के निर्देश भी दिए गए हैं


