
उत्तराखंड और उत्तर प्रदेश की सबसे पहले खबरें जानने के लिए हमारे न्यूज़ चैनल. News Portal uk सब्सक्राइब जरूर करें ख़बरों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें – 9634912113, 8057536955 न्यूज़ पोर्टल उत्तराखंड के यूट्यूब चैनल में सभी विधान सभा स्तर पर संवाददाता\विज्ञापन संवाददाता, ब्यूरो चीफ की आवश्यकता है



रिपोर्टर – रिजवान अली

स्थान – गदरपुर

गदरपुर के व्यापारियों ने खाद्य पदार्थों पर लगाई गई जीएसटी के विरोध में हाथ पर काले फीते बांधकर और काले झंडे लहराते हुए केंद्र सरकार पुतला फूंक ते हुए आक्रोश जताया।
बृहस्पतिवार को प्रांतीय उद्योग व्यापार मंडल के नगर अध्यक्ष दीपक बेहड़ के नेतृत्व में स्थानीय व्यापार मंडल के पदाधिकारी एवं व्यापारी मुख्य मार्ग पर मनिहारी मार्केट गली के पास एकत्र हुए जहां उन्होंने केंद्र सरकार का पुतला फूंका हुए जोरदार नारेबाजी करते हुए जीएसटी विभाग के विरुद्ध जमकर गुबार निकाला। वही प्रांतीय उद्योग व्यापार मंडल के जिला अध्यक्ष राजकुमार बुड्ढी ने व्यापारियों को संबोधित करते हुए कहा कि व्यापारियों से जीएसटी संग्रह बढ़ाने के नाम पर उत्पीड़न करने का काम कर रही है। और बड़े उद्योग घरानों को इसका लाभ पहुंचाना चाहती है।


उन्होंने कहा कि व्यापारी किसी भी कीमत पर खाद्य पदार्थों पर जीएसटी को नहीं लगने देंगे और उसका पुरजोर विरोध करेंगे। वही व्यापार मंडल के नगर अध्यक्ष दीपक बेहड़ ने कहा कि विभागीय अधिकारी बाजारों में व्यापारियों को सर्वे के नाम पर प्रताड़ित कर रहे हैं जिस पर संगठन पुरजोर विरोध कर रहा है उन्होंने मुख्यमंत्री से मांग की है कि विभागीय सर्वे तत्काल प्रभाव से बंद कराया जाए अन्यथा व्यापारी वर्ग के द्वारा आंदोलन शुरू किया जाएगा जिसकी जिम्मेदारी शासन प्रशासन एवं सरकार की होगी। पुतला जलाने वालों ने जिलाध्यक्ष राजकुमार भुड्डी, प्रदेश महामंत्री अशोक छाबड़ा, नगर अध्यक्ष दीपक बेहड़, महामंत्री संदीप चावला, कोषाध्यक्ष राहुल अनेजा, लेखराज नागपाल, नितिन छाबड़ा, संजीव अरोरा, राजेश गुंबर आदि मौजूद थे।।


