
रिपोर्टर :लक्ष्मण बिष्ट

स्थान :लोहाघाट

ख़बरों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें – 9634912113, 8057536955 न्यूज़ पोर्टल उत्तराखंड के यूट्यूब चैनल में सभी विधान सभा स्तर पर संवाददाता\विज्ञापन संवाददाता, ब्यूरो चीफ की आवश्यकता है, संपर्क करें – 9634912113, 8057536955


सीएम पुष्कर सिंह धामी लोहाघाट के प्रसिद्ध अद्वैत आश्रम मायावती पहुंचे घने जंगलों के बीच स्थित मायावती आश्रम की खूबसूरती की सीएम ने प्रशंसा करी मायावती आश्रम पहुंचने पर मायावती आश्रम के अध्यक्ष स्वामी सुहरदा नंद महाराज व एक देवानंद महाराज ने सीएम धामी का स्वागत किया तथा शाल ओढ़ाकर सम्मान करते


हुए स्वामी विवेकानंद जी की जीवनी की पुस्तक सीएम धामी को भेंट करी तथा अद्वैत आश्रम मायावती के बारे में जानकारी दी स्वामी सुहरदानंद महाराज ने बताया कि इस आश्रम की स्थापना स्वामी विवेकानंद जी की प्रेरणा से 1899 में करी गई थी तथा 1901 में स्वामी विवेकानंद जी मायावती आश्रम में पहुंचे थे तथा 15 दिन तक इसी आश्रम में रहे थे वही सीएम धामी के द्वारा जिस कक्ष में स्वामी विवेकानंद जी रहे थे तथा उन्होंने ध्यान किया था उसी कक्ष में सीएम धामी ने

ध्यान किया तथा स्वामी विवेकानंद जी की जीवनी के बारे में विस्तार से जाना उन्होंने कहा स्वामी विवेकानंद जी एक महान व्यक्तित्व थे जिन की चमक देश में ही नहीं विदेशों में भी है वही सीएम धामी ने कहा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी को भी यहां आने के लिए निमंत्रण दिया गया है जब भी पीएम मोदी जी का कार्यक्रम बनेगा वे यहां अवश्य आएंगे


