
स्थान : नैनीताल
ब्यूरो रिपोर्ट

कोटाबाग रोड पर बर पुल के पास बाइक और स्कूटी की आमने-सामने टक्कर हो गई। हादसे में बाइक सवार 21 वर्षीय युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। दुर्घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायल को उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) कालाढूंगी भेजा गया। वहीं, दुर्घटना में शामिल स्कूटी चालक मौके से चला गया, जिसकी पुलिस तलाश कर रही है।

जानकारी के अनुसार, सोमवार, 19 अक्टूबर 2026 को दोपहर करीब 12:10 बजे पुलिस को बर पुल के पास कोटाबाग रोड पर बाइक और स्कूटी की टक्कर होने की सूचना मिली। इसी दौरान रामनगर की ओर जा रहे एसपी सिटी हल्द्वानी हरबंस सिंह ने मामले की जानकारी मिलने पर कोतवाली कालाढूंगी पुलिस टीम को तत्काल मौके पर पहुंचने के निर्देश दिए।




पुलिस के अनुसार, बाइक संख्या UK 04 AL 6023 (हीरो स्प्लेंडर) पर सवार मोहम्मद फैज पुत्र मोहम्मद तूफानी, निवासी छोटी हल्द्वानी, कालाढूंगी, अपने गांव की ओर जा रहा था। इसी दौरान सामने से आ रही स्कूटी संख्या UK 04 AH 9354 (टीवीएस एनटॉर्क) से उसकी टक्कर हो गई।


हादसे में मोहम्मद फैज के चेहरे और शरीर पर गंभीर चोटें आईं। दुर्घटना के बाद मौके पर पहुंचे पुलिसकर्मियों ने घायल को तत्काल उपचार के लिए सीएचसी कालाढूंगी भिजवाया, जहां उसे चिकित्सा सहायता उपलब्ध कराई गई।



पुलिस के मुताबिक, दुर्घटना में शामिल स्कूटी चालक मौके से चला गया है। उसकी पहचान और घटना के संबंध में जानकारी जुटाई जा रही है। पुलिस दुर्घटना के कारणों का पता लगाने के लिए आवश्यक कार्रवाई कर रही है।
मामले में पुलिस की ओर से वैधानिक कार्रवाई की जा रही है। स्कूटी चालक के संबंध में जानकारी जुटाने के साथ ही दुर्घटना से जुड़े अन्य तथ्यों की भी जांच की जा रही है।




