
ख़बरों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें – 9634912113, 8057536955 न्यूज़ पोर्टल उत्तराखंड के यूट्यूब चैनल में सभी विधान सभा स्तर पर संवाददाता\विज्ञापन संवाददाता, ब्यूरो चीफ की आवश्यकता है, संपर्क करें – 9634912113, 8057536955


रिपोर्टर – रिजवान अली

स्थान – गदरपुर

1 जुलाई से देश भर में सिंगल यूज प्लास्टिक पर पावंदी होने के बाद गदरपुर पालिका प्रशासन द्वारा नगर की दुकानों पर छापामार अभियान चलाया। छापे अभियान में एक दुकारदार के यहां से करीब एक किलो पाॅलिथीन बरामद की गयी| एवं दुकानदार का पांच हजार का जुर्माना भी लगाया गया। वहीं कई दुकानदारों द्वारा पॉलिथीन में सामान रखा होने पर उन्हें इसका प्रयोग न करने की भी चेतावनी दी गयी।


इस दौरान अधिशासी अधिकारी प्रवीन कुमार के नेतृत्व में पालिका कर्मियों द्वारा नगर में सिंगल यूज प्लास्टिक के खिलाफ छापामार अभियान चलाया गया। छापे अभियान के दौरान दुकानदारों में हड़कम्प मच गया। इस दौरान नगर स्थित एक दुकान पर करीब एक किलो पाॅलिथीन बरामद की गयी, और उस पर पांच हजार का जुर्माना ठोगा गया।

वहीं कई दुकानदारों द्वारा प्रबिंधित पाॅलिथीन पर सामान भर रखा था उन्हें चेतावनी दी गयी कि इसमें सामान तुरन्त हटा दें अन्यथा कार्यवाही अमल में लायी जायेगी। अधिशासी अधिकारी प्रवीन कुमार ने कहा| कि यह अभियान समय-समय पर चलता रहेगा। जो भी दुकानदार पॉलिथीन का इस्तेमाल करेगा| उसके खिलाफ कार्यवाही अमल में लायी जायेगी।


