
ख़बरों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें – 9634912113, 8057536955 न्यूज़ पोर्टल उत्तराखंड के यूट्यूब चैनल में सभी विधान सभा स्तर पर संवाददाता\विज्ञापन संवाददाता, ब्यूरो चीफ की आवश्यकता है, संपर्क करें – 9634912113, 8057536955


रिपोर्टर – लक्ष्मण बिष्ट

स्थान – लोहाघाट

लोहाघाट के छमनिया स्टेडियम में युवक मंगल दल सुई के द्वारा कराई जा रही| मंडल स्तरीय फुटबॉल प्रतियोगिता का मुख्य अतिथि नवीन सिंह कार्की व विशिष्ट अतिथि ग्राम प्रधान भवन चौबे ने शुभारंभ किया मुख्य अतिथि के द्वारा युवक मंगल दल के युवाओं की सराहना करि उन्होंने कहा आजकल युवाओं को नशे व मोबाइल से दूर रखने के लिए खेल एक सशक्त माध्यम है| प्रतियोगिता का पहला मुकाबला एफसी चंपावत व एफसी अल्मोड़ा के बीच खेला गया दोनों ही टीमों के द्वारा शानदार फुटबॉल खेली गई| मैच का निर्णय पेनाल्टी शूटआउट के द्वारा हुआ|


जिसमें चंपावत ने 4/2 से अल्मोड़ा को हराकर अगले चक्र में प्रवेश किया कोच मयंकओली ने बताया| कि चंपावत,अल्मोड़ा, रानीखेत के अलावा कुल 14 टीमें प्रतियोगिता मे हिस्सा ले रही हैं| अगला मुकाबला एफसी लोहाघाट व चांदमारी के बीच खेला जाएगा| मैच देखने के लिए काफी संख्या में दर्शक मैदान में मौजूद रहे|

मैच के रेफरी मोहित अधिकारी ,असिस्टेंट रैफरी मुकुल ओली वह मयंक ओली रहे| प्रतियोगिता में युवक मंगल दल सुई के युवाओं के द्वारा सहयोग किया जा रहा है| कुल मिलाकर युवाओं को नशे से दूर रखने व खेलों से जोड़ने के लिए युवाओं का एक सराहनीय प्रयास है|


