
ख़बरों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें – 9634912113, 8057536955 न्यूज़ पोर्टल उत्तराखंड के यूट्यूब चैनल में सभी विधान सभा स्तर पर संवाददाता\विज्ञापन संवाददाता, ब्यूरो चीफ की आवश्यकता है, संपर्क करें – 9634912113, 8057536955


रिपोर्टर – लक्ष्मण बिष्ट

स्थान- लोहाघाट

विकासखण्ड लोहाघाट के नेपाल सीमा से लगे न्यायपंचायत रौसाल के अंतर्गत मॉडल गांव हेतु चयनित ग्राम बिन्डातिवारी का चंपावत के डीएम नरेंद्र सिंह भंडारी ने भ्रमण कर गांव में बैठक कर गांव का निरीक्षण किया। इस दौरान डीएम भंडारी ने गांव में संचालित कार्यों को देखने के साथ ही ग्रामीणों की समस्याएं भी सुनी तथा गांव के विकास के लिए उनके सुझाव भी लिए गए। डीएम भंडारी ने कहा| कि गावों को मॉडल गाँव बनाने के पीछे सोच यह है, कि अगर देश को विकसित और खुशहाल बनाना है| तो सबसे पहले अपने गाँवों का चौमुखी विकास करना होगा।


जिसके लिए प्राथमिक रूप से पहले चरण में जनपद के 4 गावो का चयन जिले में किया गया हैं। इन्हें विकसित करने के लिए गांव में सभी मूलभूत सुविधाएं मौहय्या कराई जाएंगे। गांव में पेयजल, शिक्षा, स्वास्थ्य पोषण, विद्युत,ग्रामीण सड़कें, कृषि, सिंचाई स्वरोजगार और आवास स्वच्छता जैसी मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएंगी। इसके पश्चात जनपद के अन्य गाँवों को भी इसी तर्ज पर मॉडल गाँव के रूप में विकसित किया जाएगा।

बैठक में डीएम भंडारी के द्वारा गांव में विभिन्न विभागों द्वारा कराए जा रहे कार्यो की जानकारी विभागों के अधिकारियों से ली । तथा अधिकारियों को डीएम भंडारी ने कड़े निर्देश देते हुए कहा कि 6 महीने के भीतर कराए जा रहे कार्यों को पूरा कर लिया जाय डीएम भंडारी ने अधिकारियों को कड़े निर्देश दिए की कराए जा रहे| कार्यो की गुणवत्ता से कोई भी समझौता बर्दाश्त नहीं किया जाएगा| उन्होंने कहा नेपाल सीमा से लगे गांव काफी पिछड़े हैं| इनके विकास की ओर हमें काफी ध्यान देने की जरूरत है| अपनी तेजतर्रार कार्यप्रणाली के चलते युवा डीएम नरेंद्र सिंह भंडारी जनता के बीच काफी लोकप्रिय होते जा रहे हैं|


