
ख़बरों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें – 9634912113, 8057536955 न्यूज़ पोर्टल उत्तराखंड के यूट्यूब चैनल में सभी विधान सभा स्तर पर संवाददाता\विज्ञापन संवाददाता, ब्यूरो चीफ की आवश्यकता है, संपर्क करें – 9634912113, 8057536955


रिपोर्टर- लक्ष्मण बिष्ट

स्थान- लोहाघाट

चंपावत जिले के देवीधुरा के मां बाराही मंदिर में पूरे देश में प्रसिद्ध बगवॉल( पत्थर मार) मेले की तैयारियों को लेकर डीएम चंपावत नरेंद्र सिंह भंडारी ने लोहाघाट मे मां बाराही मंदिर कमेटी के पदाधिकारियों के साथ बगवाल मेले की तैयारियों को लेकर बैठक करी बैठक में लोहाघाट के विधायक खुशाल सिंह अधिकारी मौजूद रहे| मां बाराही मंदिर कमेटी के अध्यक्ष खीम सिंह लमगढ़िया के नेतृत्व में एक शिष्टमंडल डीएम भंडारी से मिला और बगवाल मेले में सुरक्षा, पेयजल, सड़क, पार्किंग, शौचालय, कूड़ा निस्तारण ,सांस्कृतिक दलों के रहने खाने की व्यवस्था करने के बारे में डीएम भंडारी से चर्चा कर ज्ञापन सौंपा अध्यक्ष खीम सिंह लमगढ़िया ने बताया कि रक्षाबंधन पर्व के अवसर में होने वाले देश का प्रसिद्ध बगवाल मेला 8 अगस्त से शुरू होगा|


12 अगस्त को प्रसिद्ध बगवाल खेली जाएगी तथा 19 अगस्त को जन्माष्टमी पर्व पर मेले का समापन होगा वहीं डीएम भंडारी ने मेला कमेटी को मेले को भव्य व दिव्य रूप देने का आश्वासन देते हुए| मेले की सभी व्यवस्थाओं को अच्छी तरह से करने का आश्वासन भी मेला कमेटी को दिया| मेला कमेटी के अध्यक्ष लमगढ़िया ने बताया कि 8 अगस्त को मेले का शुभारंभ सीएम धामी से करवाया जाएगा| जल्दी ही सीएम धामी को आमंत्रण देने के लिए एक शिष्टमंडल देहरादून को रवाना होगा|

मालूम हो कोरोना के चलते पिछले 2 वर्षों से बगवाल मेले को सांकेतिक रूप से मनाया जा रहा था| लेकिन इस बार देश-विदेश से लाखों लोगों के आने की संभावना है| बगवाल मेले में देवीधुरा क्षेत्र के 4 खामो के द्वारा एक दूसरे पर पत्थर बरसा कर बगवाल खेली जाती थी| लेकिन अब पत्थरों से बगवाल खेलने पर प्रशासन ने रोक लगा दी है, अब लोग एक दूसरे पर फल बरसा कर बगवाल खेलते हैं| बगवाल को देखने के लिए देश ही नहीं विदेशों से भी हजारों लोग देवीधुरा पहुंचते हैं|


