
ख़बरों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें – 9634912113, 8057536955 न्यूज़ पोर्टल उत्तराखंड के यूट्यूब चैनल में सभी विधान सभा स्तर पर संवाददाता\विज्ञापन संवाददाता, ब्यूरो चीफ की आवश्यकता है, संपर्क करें – 9634912113, 8057536955


रिपोर्टर – मुन्ना अंसारी

स्थान- लालकुआँ

लालकुआँ की गौला नदी के किनारे बसे लोगों को भू कटाव से बचाने के लिए वन विभाग और जिला प्रशासन ने कमर कस ली है। आज जिलाधिकारी धीराज सिंह गर्ब्याल और तराई पूर्वी वन प्रभाग के वनाधिकारी संदीप कुमार के संयुक्त नेतृत्व में गौला नदी के तटबंध एवं चैनल का निरीक्षण किया । इस दौरान जिलाधिकारी ने वन विभाग के अधिकारियों को निर्देशित करते हुए, कहा| कि मानसून सीजन से पहले ही सभी व्यवस्था दुरुस्त कर ली जाए। उन्होंने कहा की आपदा जैसी समस्या से निपटने के लिए कंट्रोल रूम बनाए गए हैं|


जहां 24 घंटे लोग मदद मांग सकते हैं| साथ ही जिले में 43 कंट्रोल रूम बनाए गए हैं। इसके अलावा 16 वायरलेस सिस्टम से कंट्रोल रूम को कनेक्ट किया गया है उन्होंने जानकारी देते हुए बताया की श्रीलंका टापू में रहने वाले लोगों के लिए अतिरिक्त राशन उपलब्ध करवाया गया है साथ ही आपातकालीन स्थित के लिये अस्थाई हेलीपैड बना दिया गया है| और भू कटाव से बचने के लिए जल्दी से जल्दी तटबंध बनाए जाये| इसके लिए कार्यदाई संस्था को भी निर्देश दिये गये है। वही डीएफओ संदीप कुमार ने जानकारी देते हुए, बताया| कि भू कटाव से लोगों को बचाया जा सके इसको लेकर व्यापक स्तर पर तैयारियां की गई हैं, इसके अलावा कार्य प्रगति पर है ।


