
ख़बरों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें – 9634912113, 8057536955 न्यूज़ पोर्टल उत्तराखंड के यूट्यूब चैनल में सभी विधान सभा स्तर पर संवाददाता\विज्ञापन संवाददाता, ब्यूरो चीफ की आवश्यकता है, संपर्क करें – 9634912113, 8057536955


रिपोर्टर- लक्ष्मण बिष्ट

स्थान – लोहाघाट

लोहाघाट के बिसंग क्षेत्र के प्रसिद्ध ढ़ेरनाथ बाबा मंदिर मै आयोजित शिव महापुराण के पाचवे दिन की कथा का वाचन कथा वाचक योगी शैलेन्द्र नाथ द्वारा सुनाया गया| मंदिर मै भक्तो की भारी भीड़ उमड़ रही हैं| दिल्ली,हरियाणा ,गुजरात व पंजाब के संत महात्माओ के साथ साथ भक्त जन भी कथा के आयोजन मै अपना पूर्ण सहयोग दे रहे है | बाबा भक्तईनाथ के दिशा निर्देशन मै सभी स्थानीय भक्तजन ,,अतिथियों के स्वागत मै जुटे पड़े है|


मुख्य जजमान उत्तम फर्त्याल ,नरेश फर्त्याल एवं राजू फर्त्याल, कैलाश फर्त्याल ने बताया| की दो जुलाई को 12 के महंत श्री योगी कृष्ण नाथ जी एव् 18 के महंत श्री योगी सेवा नाथ जी महाराज के साथ नाथ सम्रदाय के लगभग 300 संत महात्माओ का झुण्ड ढ़ेरनाथ मंदिर मै पहुंचने की पूर्ण संभावना है, कथा का पारायण एवं भंडारा 3 जुलाई को होगा|

शिव महापुराण में क्षेत्र के समस्त स्थानीय महिलाओ के साथ साथ पुरुषो एवं युवको के द्वारा शिव महापुराण मै पूर्ण सहयोग दिया जा रहा है| शिव महापुराण कथा सुनने के लिए दूर-दूर से सैकड़ों भक्त बाबा ढेरनाथ के मंदिर में पहुंच रहे हैं, और कथा का आनंद उठा रहे पूरा क्षेत्र भक्ति रस में डूबा हुआ है|


