
ख़बरों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें – 9634912113, 8057536955 न्यूज़ पोर्टल उत्तराखंड के यूट्यूब चैनल में सभी विधान सभा स्तर पर संवाददाता\विज्ञापन संवाददाता, ब्यूरो चीफ की आवश्यकता है, संपर्क करें – 9634912113, 8057536955


रिपोर्टर- सलीम अहमद साहिल

स्थान- रामनगर

उत्तराखंड वन विकास निगम के नवनियुक्त अध्यक्ष कैलाश गहतोडी का रामनगर पहुंचने पर विधायक दीवान सिंह बिष्ट एवं कार्यकर्ताओं ने जोरदार स्वागत किया| स्वागत समारोह के दौरान कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए| निगम के अध्यक्ष कैलाश गहतोडी ने कहा| कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी द्वारा जो उन पर विश्वास जताकर जिम्मेदारी दी गई है| उस पर वह खरा उतरने का पूरा प्रयास करेंगे| साथ ही उन्होंने कहा कि निगम की आय बढ़ाने को लेकर काम किया जाएगा|


उन्होंने कहा कि लकड़ी और खनन के साथ ही जड़ी बूटियों के सहारे निगम को बुलंदियों तक पहुंचाया जाएगा| उन्होंने कहा कि अवैध खनन किसी भी कीमत पर सहन नहीं किया जाएगा| उन्होंने कहा कि निगम के अधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं| कि वह निगम को घाटे से उबारने के लिए सहयोग करें उन्होंने यह भी कहा|

कि लापरवाह अधिकारियों को भी बख्शा नहीं जाएगा| साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि मुख्यमंत्री द्वारा पार्टी में मेहनत करने वाले अभी कई और कार्यकर्ताओं को भी दायित्व दिए जाएंगे| निगम अध्यक्ष ने रामनगर में ईकोटूरिज्म सेंटर एवं वन विकास निगम का भी निरीक्षण करते हुए| अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए।


