
ख़बरों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें – 9634912113, 8057536955 न्यूज़ पोर्टल उत्तराखंड के यूट्यूब चैनल में सभी विधान सभा स्तर पर संवाददाता\विज्ञापन संवाददाता, ब्यूरो चीफ की आवश्यकता है, संपर्क करें – 9634912113, 8057536955


रिपोर्टर-संदीप चौधरी

स्थान -रूड़की

रूड़कीं में छः साल की बच्ची व उसकी माँ से सामूहिक दुराचार की घटना के बाद भाजपा विधायक प्रदीप बत्रा रेप पीड़िता का हालचाल जानने सिविल होस्पिटल पहुंचे जहां उन्होंने सरकार की ओर से पीड़ित परिवार को पचास हज़ार देने की घोषणा की। इतना ही नही उन्होंने, अस्पताल के चिकित्सकों से भी पीड़िता का हालचाल जाना।


विधायक प्रदीप बत्रा ने कहा कि पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी है। जल्दी ही आरोपी सलाखों के पीछे होंगे। पुलिस गंभीरता के साथ आरोपियों की धरपकड़ में जुटी है। गौरतलब है, कि तीन दिन पूर्व कलियर रुड़की नहर पटरी मार्ग पर 6 वर्षीय बच्ची के साथ कार सवार युवकों ने सामूहिक दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया था| जिसके बाद पीड़िता और सिविल अस्पताल में भर्ती किया गया है, वहीं आरोपियों की तलाश में पुलिस जुटी हुई है।

पुलिस ने आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए इनाम की घोषणा की है वहीं पुलिस सीसीटीवी कैमरे भी खंगाल रही है। प्रदीप बत्रा ने अस्पताल के सीएमएस डॉ संजय कंसल को बेहतर से बेहतर इलाज करवाने के निर्देश दिये हैं। विधायक प्रदीप बत्रा ने कहा कि रेप पीड़िता हर संभव मदद के लिए सरकार उसके साथ खड़ी है, वही पुलिस अधिकारियों से कहा गया है, कि जल्दी से जल्दी आरोपियों की गिरफ्तारी कर जेल की सलाखों के पीछे पहुंचाया जाए। उन्होंने कहा कि दोषियों को किसी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा।


