
ख़बरों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें – 9634912113, 8057536955 न्यूज़ पोर्टल उत्तराखंड के यूट्यूब चैनल में सभी विधान सभा स्तर पर संवाददाता\विज्ञापन संवाददाता, ब्यूरो चीफ की आवश्यकता है, संपर्क करें – 9634912113, 8057536955


रिपोर्टर – पंकज अग्रवाल
स्थान – हल्द्वानी

नगर निगम हल्द्वानी की बोर्ड बैठक में उस समय हंगामा हो गया| जब विपक्षी पार्टी, कांग्रेस के पार्षदों ने अपने अपने छेत्रो में नगर निगम के द्वारा विकास कार्यो की लगातार अनदेखी का मेयर जोगेंद्र पाल सिंह रौतेला पर आरोप लगाया । वही नगर निगम के नेता प्रतिपक्ष, रवि जोशी ने मेयर पर आरोप लगाया, कि बोर्ड की बैठक में मेयर सिर्फ अपनी पार्टी बीजेपी के पार्षदों की समस्या को सुन रहे है ,और विपक्षी पार्टी, कांग्रेस के पार्षदों की समस्याओं को अनसुना किया जा रहा है|


तो वही मेयर के द्वारा बोर्ड की बैठक की कवरेज करने पहुचे सभी पत्रकारों को बोर्ड की बैठक से बाहर कर दिया गया| ताकि मेयर की मनमानी की बोर्ड की बैठक में कवरेज न हो सके|


तो वही हल्द्वानी नगर निगम के गांधीनगर छेत्र के पार्षद, रोहित कुमार अपने छेत्र में लंबे समय से पानी की समस्या को लेकर बोर्ड की बैठक के दौरान नगर निगम के खिलाफ धरने पर बैठ गए और अपने छेत्र की अनदेखी का आरोप मेयर पर लगा कर बोर्ड बैठक के बहिष्कार की बात कही ।


