तीन दिवसीय बैडमिंटन प्रतियोगिता का हुआ ,आयोजन

तीन दिवसीय बैडमिंटन प्रतियोगिता का हुआ ,आयोजन

ख़बरों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें – 9634912113, 8057536955 न्यूज़ पोर्टल उत्तराखंड के यूट्यूब चैनल में सभी विधान सभा स्तर पर संवाददाता\विज्ञापन संवाददाता, ब्यूरो चीफ की आवश्यकता है, संपर्क करें – 9634912113, 8057536955

रिपोर्टर- लक्ष्मण बिष्ट

स्थान- लोहाघाट

बैडमिंटन क्लब लोहाघाट की पहले पर तीन दिवसीय बैडमिंटन प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसमें आदित्य,यथार्थ और अक्षत विजेता रहे। बैडमिंटन हाल लोहाघाट में क्लब के अध्यक्ष गोविंद बोहरा के दिशा निर्देशन पर आयोजित प्रतियोगिता के फाइनल का शुभारंभ मुख्य अतिथि नगर पालिका अध्यक्ष गोविंद वर्मा ने किया।

प्रतियोगिता के अंडर 13 सिंगल में आदित्य पुनेठा विजेता और प्रियांजल उपविजेता, डबल्स में आदित्य पुनेठा और प्रियांजल महरा की जोड़ी विजेता और आशुतोष और हिमांशु उपविजेता, अंडर 17 में यथार्थ विजेता और आदर्श उपविजेता, डबल्स में यथार्थ और आदर्श विजेता और पियुष और आयुष उपविजेता, ओपन वर्ग में अक्षत वर्मा विजेता अमन साह उपविजेता, डबल्स में पंकज पांडेय और नितिन बोहरा विजेता और प्रमोद चंद और हिमांशु खर्कवाल उपविजेता रहे।

विजेताओं को क्लब की ओर से पुरस्कार दिए गए। इस मौके पर क्लब के सचिव हेम पुनेठा, कोषाध्यक्ष पंकज वर्मा, संरक्षक भूपाल सिंह मेहता, चन्द्र किशोर पांडेय, सुरेन्द्र बोहरा, पार्थ मुरारी आदि ने सहयोग किया।