
ख़बरों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें – 9634912113, 8057536955 न्यूज़ पोर्टल उत्तराखंड के यूट्यूब चैनल में सभी विधान सभा स्तर पर संवाददाता\विज्ञापन संवाददाता, ब्यूरो चीफ की आवश्यकता है, संपर्क करें – 9634912113, 8057536955


रिपोर्टर – भगवान मेहरा

स्थान – कालाढुंगी

कालाढूंगी नगर पंचायत के माध्यम से कई वर्षों पहले आई,एच,एस,डीपी योजना के तहत बनाये गए| मकान का एक अनोखा मामला सामने आया है। कालाढूंगी नगर पंचायत के वार्ड नम्बर 3 में आज भी अधूरे पड़े मकान के कार्य को पूरा दिखा दिया गया, जिस कारण उसमें रहने वाला परिवार परेशान है।


कालाढूंगी वार्ड नम्बर 3 में निसार अहमद का मकान जो आज भी अधूरा पड़ा हुआ है, लेकिन नगर पंचायत द्वारा बताया जा रहा है , कि उनका मकान पूर्ण रूप से बन चुका है।मकान स्वामी निसार अहमद और उनके पुत्र निजामुद्दीन का आरोप है, कि इस सरकारी मकान में खिड़की दरवाजे लगना| तो दूर प्लास्टर तक नहीं हुआ है, जब वो नगर पंचायत में शिकायत लेकर पहुंचे तो उन्हें बताया गया कि उनका मकान पूर्ण रूप से बन चुका है।

पीड़ित परिवार का कहना है कि इससे अच्छा तो उनका पुराना कच्चा घर ही ठीक था, अब यह सरकारी मकान टपक रहा है, इसमें परिवार के लोग रहें या सामान रखें, समझ इसको लेकर हम लोग परेशान है।


