रुड़की कलियर मार्ग के बीच  बच्ची से रेप की घटना के विरोध में कांग्रेस कार्यकर्ता लगातार सड़कों पर किया विरोध

रुड़की कलियर मार्ग के बीच बच्ची से रेप की घटना के विरोध में कांग्रेस कार्यकर्ता लगातार सड़कों पर किया विरोध

ख़बरों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें – 9634912113, 8057536955 न्यूज़ पोर्टल उत्तराखंड के यूट्यूब चैनल में सभी विधान सभा स्तर पर संवाददाता\विज्ञापन संवाददाता, ब्यूरो चीफ की आवश्यकता है, संपर्क करें – 9634912113, 8057536955

रिपोर्टर-संदीप कुमार

स्थान-रूड़की

रूड़की महानगर कांग्रेस कमेटी के बैनर तले कार्यकर्ताओं ने छह साल की बच्ची और उसकी मां से दुष्कर्म के आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर प्रदर्शन किया, और प्रदेश सरकार का पुतला फूंका। रूड़की के चंद्रशेखर चौक पर प्रदेश सरकार के खिलाफ कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने जोरदार प्रदर्शन किया।

किसान कांगेस के प्रदेश उपाध्यक्ष सचिन गुप्ता ने कहा कि प्रदेश में कानून व्यवस्था की स्थिति खराब है। लगातार अपराध बढ़ते जा रहे हैं। रुड़की कलियर मार्ग के बीच छह साल की बच्ची व उसकी मां से दुष्कर्म की घटना के बाद अब तक इतनी बड़ी घटना का खुलासा नहीं हो पाया है यह बहुत शर्मनाक है।

हत्या, दुष्कर्म, चोरी की घटनाएं लगातार हो रही है जिससे कानून व्यवस्था पर सवाल खड़े हो रहे हैं। भाजपा सरकार में महिलाएं सुरक्षित नहीं है। वहीं महिला नगर अध्यक्ष मंजु कश्यप ने कहा कि भाजपा सरकार बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ का नारा देती है लेकिन भाजपा के शासन में 6 साल की मासूम बच्ची भी सुरक्षित नही है जिससे सरकार पूरी तरह फेल हुई है और कांग्रेस कार्यकर्ता लगातार इसका विरोध करेंगे।