
ख़बरों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें – 9634912113, 8057536955 न्यूज़ पोर्टल उत्तराखंड के यूट्यूब चैनल में सभी विधान सभा स्तर पर संवाददाता\विज्ञापन संवाददाता, ब्यूरो चीफ की आवश्यकता है, संपर्क करें – 9634912113, 8057536955


रिपोर्टर- लक्ष्मण बिष्ट

स्थान- चंपावत

चंपावत के एसपी देवेंद्र पिंचा के निर्देश पर चलाए जा रहे हैं| ऑपरेशन क्रैक डाउन के तहत चंपावत पुलिस ने एक चरस तस्कर को 757 ग्राम अवैध चरस के साथ दबोचा एसपी देवेंद्र पिंचा ने बताया| कि पुलिस द्वारा चलाए जा रहे| ऑपरेशन क्रैकडाउन के तहत चलाए जा रहे|


चेकिंग अभियान के तहत चंपावत कोतवाली बैरियर के पास पुलिस टीम के द्वारा बाइक सवार नवाबगंज बरेली निवासी रामकिशोर पुत्र माखनलाल की तलाशी ली गई| तो उसके हेलमेट के अंदर से पुलिस को 757 ग्राम अवैध चरस मिली एसपी पींचा ने बताया| अभियुक्त रामकिशोर के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट में मुकदमा दर्ज कर जेल भेज दिया गया है|

नशे के सौदागरों के खिलाफ पुलिस का ऑपरेशन क्रैक डाउन जारी है, वहीं एसपी पिंचा ने बताया जिले में अवैध तरीके से भांग की खेती करने वाले लोगों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी तथा भांग की खेती को नष्ट किया जाएगा मालूम है, लोहाघाट चंपावत क्षेत्र से काफी बड़ी मात्रा में चरस की तस्करी करी जाती है| हालांकि पुलिस के द्वारा काफी हद तक चरस तस्करी पर रोक लगाई जा चुकी है|


