रोशनाबाद पुलिस कार्यालय से एस.एस.पी हरिद्वार ने 8 उप- निरीक्षकों के तत्काल प्रभाव से किए स्थानांतरण

रोशनाबाद पुलिस कार्यालय से एस.एस.पी हरिद्वार ने 8 उप- निरीक्षकों के तत्काल प्रभाव से किए स्थानांतरण

ख़बरों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें – 9634912113, 8057536955 न्यूज़ पोर्टल उत्तराखंड के यूट्यूब चैनल में सभी विधान सभा स्तर पर संवाददाता\विज्ञापन संवाददाता, ब्यूरो चीफ की आवश्यकता है, संपर्क करें – 9634912113, 805753695

रिपोर्टर – धर्मराज

स्थान- हरिद्वार

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉक्टर योगेंद्र सिंह रावत ने 8 पुलिस उप निरीक्षकों के तत्काल प्रभाव से स्थानांतरण किए।आपको बताते चलें कि ,उप-निरीक्षक समीप पांडे को कोतवाली गंगनहर से प्रभारी चौकी फेरूपुर थाना पथरी स्थानांतरित किया गया है। उप निरीक्षक चरण सिंह प्रभारी चौकी फेरूपुर थाना पथरी को प्रभारी चौकी चंडी घाट थाना श्यामपुर स्थानांतरित किया गया है ।

वहीं उप निरीक्षक नवीन पुरोहित प्रभारी चौकी चंडीघाट थाना श्यामपुर को थाना बहादराबाद स्थानांतरित किया गया है ।उप निरीक्षक आमिर खान प्रभारी चौकी इमली खेड़ा थाना कलियर को कोतवाली गंग नहर स्थानांतरित किया गया। उप निरीक्षक नरेंद्र सिंह को कोतवाली रानीपुर से प्रभारी चौकी इमली खेड़ा थाना कलियर स्थानांतरित किया गया|

वहीं उप निरीक्षक सुनील रमोला को कोतवाली गंगनहर से चौकी प्रभारी बाजार कोतवाली ज्वालापुर स्थानांतरित किया गया। उप निरीक्षक देवेंद्र चौहान को थाना कलियर से प्रभारी चौकी जेल थाना सिडकुल में स्थानांतरित किया गया। इसके अलावा उप निरीक्षक दिनेश रावत को प्रभारी चौकी जेल थाना सिडकुल से थाना कलियर में स्थानांतरित किया गया है।कुल मिलाकर आठ उप निरीक्षकों को तत्काल प्रभाव से वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक द्वारा स्थानांतरित किया गया है।