बिसुंग क्षेत्र के प्रसिद्ध ढेरनाथ बाबा मंदिर में महिलाओं की 10 किलोमीटर लंबी पैदल कलश यात्रा के साथ शिव महापुराण का हुआ, शुभारंभ

बिसुंग क्षेत्र के प्रसिद्ध ढेरनाथ बाबा मंदिर में महिलाओं की 10 किलोमीटर लंबी पैदल कलश यात्रा के साथ शिव महापुराण का हुआ, शुभारंभ

ख़बरों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें – 9634912113, 8057536955 न्यूज़ पोर्टल उत्तराखंड के यूट्यूब चैनल में सभी विधान सभा स्तर पर संवाददाता\विज्ञापन संवाददाता, ब्यूरो चीफ की आवश्यकता है, संपर्क करें – 9634912113, 8057536955

रिपोर्टर – लक्ष्मण बिष्ट

स्थान – लोहाघाट

लोहाघाट ब्लॉक के बिसुंग क्षेत्र के प्रसिद्ध ढेर नाथ बाबा मंदिर में बाबा भक्ताईनाथ के दिशा निर्देश में क्षेत्रवासियों के सहयोग से सात दिवसीय संगीतमय शिव महापुराण का शुभारंभ हुआ| शुभारंभ में बिसुंग क्षेत्र की महिलाओं के द्वारा ढेर नाथ बाबा मंदिर से लेकर मां कढ़ाई देवी मंदिर तक भव्य कलश यात्रा निकाली गई 10 किलोमीटर लंबी पैदल कलश यात्रा में क्षेत्र के सैकड़ों महिला-पुरुष भोले के जयकारे लगाते हुए चल रहे थे|

ऊंचे नीचे पथरीले रास्तों से होकर कलश यात्रा कढ़ाई देवी मंदिर पहुंची कलश यात्रा वापस ढेर नाथ बाबा मंदिर पहुंची जहां कलश की स्थापना कर शिव महापुराण का शुभारंभ हो गया| मुख्य यजमान उत्तम सिंह फर्त्याल ने बताया|

कि संगीतमय शिव महापुराण ज्ञान यज्ञ 7 दिन चलेगा 3 जुलाई को प्रातः 9:00 बजे यज्ञ आहुति के बाद विशाल भंडारे के साथ शिव महापुराण का समापन होगा| वही बिसुंग क्षेत्र के सभी भक्तों ने सभी क्षेत्रवासियों से ढेर नाथ बाबा के मंदिर में आकर शिव महापुराण का आनंद लेने की अपील करी शिव महापुराण में बिसुंग क्षेत्र के सभी क्षेत्र वासियों के द्वारा सहयोग किया जा रहा है|