
ख़बरों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें – 9634912113, 8057536955 न्यूज़ पोर्टल उत्तराखंड के यूट्यूब चैनल में सभी विधान सभा स्तर पर संवाददाता\विज्ञापन संवाददाता, ब्यूरो चीफ की आवश्यकता है, संपर्क करें – 9634912113, 8057536955


रिपोर्टर -सलीम अहमद साहिल

स्थान- रामनगर

जिस अग्निपथ योजना का युवा पूरे देश मे जमकर विरोध कर रहे, ओर अग्निपथ को वापस लेने के लिए केंद्र सरकार पर दवाब बना रहे है। उसी अग्निपथ के विरोध में कांग्रेस भी युवाओ के साथ कदम से कदम मिला कर खड़ी है। इसी क्रम में सोमवार को कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने रामनगर रानीखेत रोड स्थित पार्टी कार्यालय के बाहर पार्टी के वरिष्ठ नेता व पूर्व विधायक रणजीत सिंह रावत के नेतृत्व में सत्याग्रह आंदोलन शुरू करते हुए|


केंद्र सरकार के खिलाफ जमकर प्रदर्शन करते हुए| नारेबाजी की,कांग्रेस नेता रणजीत सिंह रावत ने कहा, कि केंद्र सरकार इस योजना को लागू कर युवाओं के भविष्य के साथ खिलवाड़ कर रही है| उन्होंने कहा कि आज हमारे देश की सेना पराक्रम व सौर्य के लिए जानी जाती है, लेकिन सरकार अब जवानों का भी मनोबल तोड़ रही है|

उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार अडानी व अंबानी के इशारे पर उनके गोदामों में ट्रेंड चौकीदारों को भर्ती करने का काम कर रही है, उन्होंने कहा कि यह सहन नहीं किया जाएगा| उन्होंने सरकार से शीघ्र इस योजना को वापस लेने की मांग करते हुए| पूर्व की भांति लागू योजना को शुरू करने की मांग की है, साथ ही उन्होंने कहा कि मांग पूरी ना होने पर कांग्रेस का यह आंदोलन जारी रहेगा।


