
ख़बरों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें – 9634912113, 8057536955 न्यूज़ पोर्टल उत्तराखंड के यूट्यूब चैनल में सभी विधान सभा स्तर पर संवाददाता\विज्ञापन संवाददाता, ब्यूरो चीफ की आवश्यकता है, संपर्क करें – 9634912113, 8057536955


रिपोर्टर- रिजवान अख्तर

स्थान- गदरपुर

गदरपुर तहसील परिसर में अग्नीपथ योजना के विरोध में आज पूर्व विधायक प्रेमानंद महाजन के नेतृत्व में कांग्रेस कार्यकर्ताओं द्वारा एक दिवसीय सत्याग्रह करने के लिए एकत्र हुए। इस दौरान पूर्व विधायक प्रेमानंद महाजन ने कहा, कि जिस प्रकार केंद्र सरकार द्वारा अग्नीपथ योजना लाई गई है, उसमें 75% जवानों को 4 साल बाद घर वापस भेज दिया जाएगा।


वहीं उन्होंने कहा, कि केंद्र सरकार द्वारा जितना पैसा सैलरी के रूप में दिया जा रहा है| उतना आम घर का खर्च होता है| वहीं कांग्रेस नेत्री ममता हालदार ने कहा, कि यह योजना जल्दी बाजी में लाई गई ,प्रतीक हो रही है| और इससे देश की सेना और युवाओं को नुकसान होगा इसलिए हम लोग विरोध कर रहे हैं| वही सत्यग्रह में पहुंचे कांग्रेसी नेता चंदन नयाल ने कहा, कि जिस तरह से यह योजना बनाई गई है|

वह पूरी तरह गलत है, और कांग्रेस इसका विरोध कर रही है, और इसलिए आज तहसील परिसर मैं कांग्रेस कार्यकर्ता एकत्र हुए हैं, और हम सरकार से मांग करते हैं| कि इस योजना को सरकार वापस ले।


