अग्निपथ के खिलाफ कांग्रेस ने किया सत्याग्रह आंदोलन

अग्निपथ के खिलाफ कांग्रेस ने किया सत्याग्रह आंदोलन

ख़बरों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें – 9634912113, 8057536955 न्यूज़ पोर्टल उत्तराखंड के यूट्यूब चैनल में सभी विधान सभा स्तर पर संवाददाता\विज्ञापन संवाददाता, ब्यूरो चीफ की आवश्यकता है, संपर्क करें – 9634912113, 8057536955

रिपोर्ट – अशोक सरकार

स्थान – खटीमा उधम सिंह नगर

जनपद उधम सिंह नगर के खटीमा में आज नगर एवं ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के कार्यकर्ताओं ने उप नेता प्रतिपक्ष एवं विधायक भुवन चंद्र कापड़ी के नेतृत्व में खटीमा शहीद स्मारक स्थल पर बैठकर केन्द्र सरकार द्वारा लाई जा रही| अग्निपथ योजना का सत्याग्रह आंदोलन के माध्यम से जमकर विरोध किया। वहीं सरकार के खिलाफ नारे भी लगाए। आपको बता दें, कि अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के निर्देश तथा प्रदेश कांग्रेस कमेटी के आह्वान पर आज खटीमा कांग्रेस पार्टी के कार्यकर्ताओं ने उप नेता प्रतिपक्ष व विधायक भुवन चंद्र कापड़ी के नेतृत्व में अग्नीपथ योजना एवं सेना में भर्ती की लिखित परीक्षा निरस्तीकरण के खिलाफ शहीद स्मारक स्थल पर भारत के युवाओं के समर्थन में सत्याग्रह आंदोलन के माध्यम से जमकर आक्रोश व्यक्त किया| तथा केंद्र सरकार के खिलाफ नारे लगाते हुए|

देश व युवा हित में इस योजना को तुरंत वापस लेने की मांग की। इस दौरान कांग्रेसी नेताओं ने कहा कि यह योजना स्थाई रोजगार विरोधी तथा सेना का मनोबल तोड़ने वाली योजना है। उन्होंने कहा कि यह योजना देश के युवाओं के भविष्य के साथ तथा सेना व सुरक्षा व्यवस्था के साथ खिलवाड़ व छलावा है। इस योजना को केंद्र सरकार द्वारा जबरदस्ती थोपा जा रहा है| जबकि पूरे देश के युवा इस योजना के खिलाफ लगातार जबरदस्त विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं, लेकिन सरकार मनमानी कर रही है। वहीं कांग्रेस पार्टी ने सत्याग्रह आंदोलन के माध्यम से देश व युवा हित में इस योजना को केंद्र सरकार से तत्काल वापस लेने की मांग की है| वहीं विधायक भुवन चंद्र कापड़ी ने बताया कि अग्निपथ योजना देश के युवाओं के भविष्य, देश की सुरक्षा तथा देश की सेना के साथ खिलवाड़ और छलावा है। इसलिए कांग्रेस पार्टी ने आज अग्निपथ योजना का सत्याग्रह के माध्यम से इस योजना का विरोध किया है। वहीं उन्होंने सरकार से पुराने नियमानुसार सेना में भर्ती की मांग की है।