उत्तराखंड अल्पसंख्यक आयोग के उपाध्यक्ष ने जिला स्तरीय अधिकारियों की ली बैठक

उत्तराखंड अल्पसंख्यक आयोग के उपाध्यक्ष ने जिला स्तरीय अधिकारियों की ली बैठक

ख़बरों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें – 9634912113, 8057536955 न्यूज़ पोर्टल उत्तराखंड के यूट्यूब चैनल में सभी विधान सभा स्तर पर संवाददाता\विज्ञापन संवाददाता, ब्यूरो चीफ की आवश्यकता है, संपर्क करें – 9634912113, 8057536955

रिपोर्टर -लक्ष्मण बिष्ट

स्थान -चंपावत

उत्तराखंड अल्पसंख्यकआयोग (राज्य मंत्री स्तर) सरदार इकबाल सिंह की अध्यक्षता में जन जानकारी अभियान कार्यक्रम विकास भवन सभागार चंपावत में आयोजित हुआ। कार्यक्रम में उन्होंने जिले में विभिन्न विभागों द्वारा अल्पसंख्यक कल्याण हेतु, संचालित विभागीय योजनाओं की जानकारी लेते हुए| अधिकारियों को प्रत्येक पात्र व्यक्तिय को सरकारी योजना का लाभ प्रदान करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि जन-जानकारी कार्य कार्यक्रम के अंतर्गत पूरे जनपद में जितने भी लाभार्थी हों उन्हें सरकार द्वारा संचालित सभी योजनाओं का लाभ मिले इस हेतु योजनाओं का प्रचार प्रसार किया जाए।

विभागवार अल्पसंख्यकों के कल्याणार्थ संचालित योजनाओं की समीक्षा करते हुए| उपाध्यक्ष ने विभिन्न विभागों से आए अधिकारियों को निर्देश दिए, कि सरकार द्वारा अल्पसंख्यक वर्ग एवं गरीबों हेतु जितनी भी योजनाएं संचालित हो रही हैं| सर्व प्रथम इन योजनाओं की जानकारी प्रत्येक व्यक्ति तक पंहुचाने हेतु ग्रामीण स्तर तक गोष्ठियों व अन्य माध्यमों से प्रचार प्रसार किया जाय। उन्होंने कहा कि योजनाओं का लाभ निचले स्तर तक हर गरीब व लाभार्थी को मिले, इसके लिए जन जानकारी कार्यक्रम का अधिक से अधिक प्रचार प्रसार किया जाय। सभी विभाग आपसी समन्वय के साथ कार्य करते हुए| अल्पसंख्यक वर्ग के योजना के पात्र व्यक्ति व गरीब वर्ग के पात्र लोगों के उत्थान हेतु कार्य करें। विशेष रूप से उन्होंने शिक्षा विभाग को प्रत्येक विद्यालय में योजनाओं के प्रचार प्रसार हेतु कैम्प लगाकर विद्यालय प्रबंधन कमेटी के सदस्यों को इन योजनाओं की जानकारी देने के निर्देश मुख्य शिक्षा अधिकारी को दिए।

बैठक में मुख्य विकास अधिकारी राजेन्द्र रावत द्वारा माननीय उपाध्यक्ष अल्प संख्यक आयोग को जिले में विभिन्न विभागों में संचालित योजनाओं की जानकारी दी गई। जिला समाज कल्याण अधिकारी द्वारा अवगत कराया गया कि जनपद में अल्पसंख्यक कल्याण एवं वक्फ विकास निगम द्वारा विभिन्न योजनाएं संचालित की जाती हैं।