
ख़बरों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें – 9634912113, 8057536955 न्यूज़ पोर्टल उत्तराखंड के यूट्यूब चैनल में सभी विधान सभा स्तर पर संवाददाता\विज्ञापन संवाददाता, ब्यूरो चीफ की आवश्यकता है, संपर्क करें – 9634912113, 8057536955


रिपोर्टर -लक्ष्मण बिष्ट

स्थान- चंपावत

बाराकोट ब्लॉक की तड़ी गांव ,इंद्रपुरी सड़क में बरसों के बाद हो रहे घटिया डामरीकरण पर क्षेत्रीय ग्रामीणों में आक्रोश फैल गया ग्रामीणों ने लोनिवि के खिलाफ आंदोलन की चेतावनी देते हुए सड़क में हो रहे डामरीकरण का कार्य रुकवा दिया |सामाजिक कार्यकर्ता गोपाल सिंह मेहरा व ग्रामीणों ने कहा बरसों के बाद सड़क में डामरीकरण का कार्य शुरू हुआ था, उसे भी लोनिवि के ठेकेदार ने भ्रष्टाचार की भेंट चढ़ा दिया ग्रामीणों ने कहा, ठेकेदार के द्वारा जबरदस्ती सड़क को बिना साफ किए मिट्टी के ऊपर ही डामरीकरण करवाया जा रहा है| ना ही डामरीकरण के ऊपर रोड रोलर चलवा जा रहा है, आक्रोशित ग्रामीणों ने कुंदन सिंह मेहरा के नेतृत्व में मौके पर जाकर डामरीकरण का कार्य रुकवा दिया |


आक्रोशित ग्रामीणों ने कहा अगर लोनिवि गुणवत्ता युक्त डामरीकरण नहीं करता है| तो ग्रामीण कार्य नहीं होने देंगे लोनिवी के खिलाफ आंदोलन शुरू कर देंगे ग्रामीणों ने लोनीवी पर सरकारी धन के दुरुपयोग का आरोप लगाया है, ग्रामीणों ने कहा लोनिवि का कोई भी अधिकारी कार्य की जांच करने तक साइड में नहीं पहुंचता है, जबकि कई बार उन्हें फोन से घटिया डामरीकरण की सूचना दे दी गई थी |

जिस कारण ठेकेदार अपने मनमानी पर उतर आया है, वही मामला डीएम चंपावत नरेंद्र सिंह भंडारी के संज्ञान मैं आने पर डीएम भंडारी ने चंपावत के एडीएम व लोनीवी लोहाघाट के अधिशासी अभियंता बी सी भंडारी को तुरंत सड़क की जांच के आदेश दे दिए हैं, डीएम भंडारी ने कहा भ्रष्टाचार जिले में कतई भी बर्दाश्त नहीं किया जाएगा| वही लोनीवी के ई .बी .सी भंडारी ने बताया ठेकेदार द्वारा कराया गया, घटिया डामरीकरण उखडवा दिया गया है, तथा ठेकेदार को चेतावनी दे दी गई है| डामरीकरण को दोबारा करवाया जाएगा कार्य की गुणवत्ता से कोई समझौता नहीं करा जाएगा|


